फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rafael Nadal to Play in Las Vegas Exhibition in February, First US Appearance Since Retirement

टेनिस: संन्यास के बाद पहली बार अमेरिका में खेलेंगे राफेल नडाल, लास वेगास में प्रदर्शनी मैच का बनेंगे हिस्सा

Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
सार

  • स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 27 फरवरी को लास वेगास में होने वाले 'द एमजीएम स्लैम' प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
  • पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के दो साल बाद यह अमेरिका में उनकी पहली टेनिस उपस्थिति होगी। 

विज्ञापन
Rafael Nadal to Play in Las Vegas Exhibition in February, First US Appearance Since Retirement
राफेल नडाल - फोटो : ANI

विस्तार

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल संन्यास के दो साल बाद अमेरिका में फिर से कोर्ट पर नजर आएंगे। 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल अगले साल फरवरी में लास वेगास में होने वाले एक प्रदर्शनी टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नडाल 27 फरवरी को टी-मोबाइल एरिना में होने वाले 'द एमजीएम स्लैम प्रेजेंटेड बाय कैपिटल वन' में मुख्य आकर्षण होंगे। यह कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले एटीपी 1000 टूर्नामेंट से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और मैच के प्रारूप की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी।
विज्ञापन


2024 में अल्कराज से हुआ था मुकाबला
नडाल ने वर्ष 2024 में भी लास वेगास में आयोजित प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लिया था। उस समय उनका सामना स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कराज से हुआ था। यह नडाल के पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी साल था। उन्होंने वर्ष 2024 में ही पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


टेनिस के प्रति जुनून अब भी बरकरार
40 वर्षीय नडाल ने लास वेगास में वापसी को लेकर कहा कि उन्हें पिछली बार इस शहर में खचाखच भरे एरिना में खेलने का अनुभव अच्छी तरह याद है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी के एक अलग दौर में लौट रहे हैं, जहां पेशेवर टूर का दबाव नहीं होगा, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून पहले जैसा ही रहेगा। नडाल ने कहा, 'मुझे हमेशा से प्रतिस्पर्धा करना पसंद रहा है। भले ही मेरा पेशेवर करियर समाप्त हो चुका है, लेकिन प्रतिस्पर्धा करने का वह एहसास कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल टाईब्रेकर प्रारूप में हुआ था आयोजन
इस प्रदर्शनी टूर्नामेंट का आयोजन पिछले साल भी किया गया था, जिसमें आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुकाबले टाईब्रेकर प्रारूप में खेले गए थे। इस बार आयोजन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे और मैच किस प्रारूप में खेले जाएंगे, इसका खुलासा आयोजक आने वाले हफ्तों में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed