{"_id":"6adf64fa89916aa74f0cc5dd","slug":"aditya-eases-into-gold-medal-bout-against-magomedov-of-russia-at-world-boxing-u-19-championships-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य ने विश्व मुक्केबाजी के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में मागोमेदोव से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य ने विश्व मुक्केबाजी के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में मागोमेदोव से होगी भिड़ंत
Mon, 26 Oct 2026 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:04 PM IST
सार
- भारतीय युवा मुक्केबाज आदित्य ने अंडर-19 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।
- आदित्य ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में निहात गासिमोव को हराया।
- आदित्य का अब खिताबी मुकाबले में सामना रूस के इस्लाम मागोमेदोव से होगा।
विज्ञापन
आदित्य
- फोटो : BFI Media
विस्तार
आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप के पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में अजरबेजान के निहात गासिमोव को हराकर फाइनल में जगह बनाई और इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज बने। एशियाई अंडर-19 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आदित्य ने रविवार रात तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और जजों ने उनके पक्ष में 5-0 का फैसला सुनाया। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना रूस के इस्लाम मागोमेदोव से होगा।
अन्य भारतीयों के नतीजे
इससे पहले मेघा श्योकंद ने महिला 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की मेरिम चिनीबेकोवा को आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के आधार पर हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले रविवार शाम महिला 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्षिका ने अमेरिका की लॉरिन एलमोर को कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला। इससे पहले प्राची टोकस को भी महिला 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक मिला।