क्यों अशुभ माना जाता है खाने की थाली में तीन रोटी परोसना, जानिए क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में कभी भी थाली में तीन रोटी नहीं परोसी जाती, क्योंकि थाली में 3 रोटियां रखना मृतक के भोजन के समान माना जाता है। थाली में 3 रोटी तब रखी जाती है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले उसके नाम की थाली लगाई जाती है, उस दौरान 3 रोटियां रखी जाती हैं।
मान्यता है कि तीन रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित की जाती है और इसे सिर्फ परोसने वाला ही देख सकता है। इसके अलावा कोई और नहीं। इसलिए किसी भी जीवित व्यक्ति को तीन रोटी नहीं परोसनी चाहिए।
इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव उत्पन्न होता है। यही वजह है कि थाली में एक साथ 3 रोटी रखने के लिए मना किया जाता है। सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि खाने वाली कोई भी चीज 3 की संख्या में नहीं परोसनी चाहिए।
दरअसल, प्राचीन समय से ही पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना जाता है। पूजा में भी कोई चीज जोड़े में चढ़ाई जाती है लेकिन 3 की संख्या में कुछ भी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है।