चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान तमाम घरों में कलश स्थापना की गई होगी। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले कलश स्थापित करने का विधान है। कलश स्थापना करने से पूजा का शुभ फल मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि के अलावा और भी कई मांगलिक कार्यों जैसे कि गृह प्रवेश, शादी-विवाह आदि शुभ अवसर पर कलश स्थापना की जाती है। कलश की स्थापना करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। वहीं नारियल के बिना कलश अधूरा माना जाता है। हर कलश के ऊपर एक कच्चा नारियल जरूर रखा होता है, जो लाल रंग के कपड़े में लिपटा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कलश के ऊपर नारियल क्यों रखा जाता है? अगर नहीं तो चलिए आज इस रिपोर्ट में जानते हैं कलश के ऊपर नारियल क्यों रखा जाता है और इसके क्या महत्व हैं....
Chaitra Navratri 2022: कलश पर नारियल क्यों रखा जाता है, जानिए क्या हैं इसके फायदे और महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर देखा जाता है कि कलश स्थापना के दौरान कलश के उपर नारियल रखा जाता है। दरअसल, कलश के ऊपर धरे नारियल को भगवान गणेश का प्रतीक भी माना जाता है। कलश में सभी तीर्थों को आमंत्रित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
कलश के ऊपर नारियल रखने का उद्देश्य ये होता है कि कलश में स्थित देवता और तीर्थ मंगलकारी हों। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा से उन्नति बनी रहे। लेकिन कलश स्थापन का उद्देश्य तभी सफल होता है जब कलश पर रखा हुआ नारियल का मुख पूजन करने वाले जातक की ओर हो। नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है। ऐसे में नारियल रखते समय ध्यान दें कि उसका मुख जातक की तरफ रहे।
"अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय, ऊर्धवस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै।
प्राचीमुखं वित विनाशनाय, तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीलेलंष्।"
इस श्लोक में कहा गया है कि कलश पर नरियल रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नारियल का मुख नीचे की तरफ नहीं हो।
दरअसल, नारियल का मुख नीचे होने से शत्रुओं की वृद्धि होती है। यदि नारियल खड़ा करके रखते हैं और उसका मुंह ऊपर की ओर होता है तब रोग बढ़ता है और घर में रहने वाले लोग हमेशा बीमार रहते हैं।