Vastu Tips: हर किसी की जेब में पर्स तो हमेशा रहता होगा। वैसे तो पर्स पैसे रखने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ लोग जाने-अनजाने अपने पर्स में ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों को पर्स में रखने से व्यक्ति की जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ता है। तरक्की रुक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं, एक बाद एक करके जीवन में तमाम मुश्किलें भी आती रहती हैं। ऐसे में यदि आपने भी अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रखी हैं तो उन्हें आज ही निकाल दीजिए, क्योंकि वास्तु के अनुसार ये चीजें शुभ नहीं मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं लड़कों को पर्स में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए...
Vastu Tips: लड़कों को अपने पर्स में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स में न रखें पुराने बिल
कुछ लोगों की आदत होती है कि खरीदारी करने के बाद बिल को अपने पर्स में रख लेते हैं, जबकि वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत बताया गया है। किसी भी बिल को लंबे समय तक पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति के पास कभी भी पैसा नहीं टिकता है।
नोटों को मोड़ कर न रखें
कुछ लोग पर्स में नोट को बुरी तरह से मोड़कर रखते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पर्स में नोट को हमेशा सही तरीके से ही रखना चाहिए।
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान
इस तरह कि तस्वीरें न रखें
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार पर्स में कभी भी ऐसी तस्वीरें न रखें, जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना नजर आ रही हो। ऐसा करने से व्यक्ति कर्जदार बनता है।
मृत परिजन की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी किसी मृत परिजन की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।