फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Krishna Janmashtami 2026 Life Changing Teachings of Lord Krishna Updesh for Victory in Every Situation

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: योगेश्वर श्रीकृष्ण के उपदेश, समस्याओं से समाधान तक

Thu, 03 Sep 2026 05:54 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 05:54 PM IST
सार

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर 2026 को देशभर में बड़े ही जोश, उत्साह और उमंग के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कई उपदेश दिया है जिसका जीवन में विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2026 Life Changing Teachings of Lord Krishna Updesh for Victory in Every Situation
Krishna Janmashtami 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Krishna Janmashtami 2026: योग, नीति और प्रेम के अवतार भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ। यह केवल एक प्राकट्य ही नहीं था, अपितु अधर्म पर धर्म की विजय का संकल्प और युगों के लिए मानवता को जीवन का सत्य मार्ग दिखाने वाला एक अलौकिक क्षण था। उनकी लीलाएं जहां जीवन को प्रेममय बनाना सिखाती हैं, वहीं गीता का उपदेश जीवन को कर्ममय, धर्ममय और आत्ममय बनाने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन एक ऐसा दिव्य पाठ है, जिसे पढ़कर मानव न केवल सांसारिक सफलता प्राप्त कर सकता है, बल्कि आत्मिक शांति की ओर भी बढ़ सकता है। भगवान श्रीकृष्ण केवल एक चरित्र नहीं, जीवन का दर्शन हैं। वे रास में रस हैं, रण में नीति हैं, धर्म में आस्था हैं और प्रेम में परमानंद। जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, एक निमंत्रण है। उनके जीवन से सीखकर अपने जीवन को दिव्यता की ओर ले जाने का। यदि हम श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपनाएं, तो जीवन निश्चित ही सुंदर, शांत और सफल बन सकता है।  
विज्ञापन


1. कर्म को पूजा समझें, फल की चिंता छोड़ें
भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन से कहा- "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।"

भावार्थ: कर्म करते जाओ, फल की चिंता मत करो।
यह उपदेश केवल युद्धभूमि के लिए नहीं, जीवन की हर परिस्थिति के लिए है। श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि प्रत्येक कर्म को ईश्वर को अर्पित करते हुए निष्काम भाव से करना ही सच्चा योग है। जब हम फल की अपेक्षा से मुक्त होकर कार्य करते हैं, तब वह साधना बन जाता है। श्रीकृष्ण स्वयं हर स्थिति में कर्मशील रहे। गोपों के संग गोधन की रक्षा, सुदामा जैसे मित्र की सेवा या अर्जुन को गीता का उपदेश हर कर्म में उन्होंने ईश्वरत्व को जीवंत किया।
विज्ञापन


2. रिश्तों में प्रेम, मर्यादा और संतुलन रखें
श्रीकृष्ण का जीवन मानवीय संबंधों की गहराई और सुंदरता का जीवंत उदाहरण है। बाल्यकाल में यशोदा मैया के प्रति उनका वात्सल्य, सखा बलराम से अटूट बंधन, सुदामा से निष्कलंक मित्रता और रुक्मिणी-सत्यभामा के संग गृहस्थ जीवन में संतुलन हर संबंध में उन्होंने स्नेह और मर्यादा का अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। विशेष रूप से राधा और श्रीकृष्ण का प्रेम सांसारिक नहीं, आध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक है। जहां न अधिकार है, न अपेक्षा; केवल समर्पण है। राधा-कृष्ण का प्रेम हमें यह सिखाता है कि प्रेम में आत्मा का मिलन ही श्रेष्ठतम संबंध होता है। श्रीकृष्ण के जीवन से हम यह सीखते हैं कि संबंधों में समर्पण, श्रद्धा और स्नेह ही सबसे बड़ा बल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. संकट में धैर्य और विवेक बनाए रखें
जब महाभारत की रणभूमि में अर्जुन मोहवश कर्तव्य से विमुख हुए , तब श्रीकृष्ण ने उन्हें  आत्मा, धर्म और जीवन के गूढ़ रहस्य समझाए। उन्होंने बताया कि जीवन में संकट का आना स्वाभाविक है, लेकिन उस समय धैर्य और विवेक का साथ ही हमें विजय की ओर ले जाता है। वे यह सिखाते हैं कि मानसिक स्थिरता और आत्मचिंतन ही सच्ची शक्ति है। अपने भीतर के कृष्ण को जगाकर ही हम निर्णय की घड़ी में सही मार्ग चुन सकते हैं।

4. धर्म के लिए डटकर खड़े रहें
भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश का प्रतीक है। उन्होंने गीता में स्पष्ट कहा।

"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।

भावार्थ: जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अवतार लेता हूं।
कंस का वध, जरासंध से युद्ध, शिशुपाल का शमन और कुरुक्षेत्र में पांडवों का पक्ष लेना हर स्थिति में श्रीकृष्ण ने धर्म की प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखा। यह हमें यह सिखाता है कि जब समाज में अन्याय और असत्य बढ़ने लगे, तो सज्जनों को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए, बल्कि धर्म के पक्ष में डटकर खड़ा होना चाहिए।


5. भक्ति का सार है समर्पण और विश्वास
श्रीकृष्ण ने गीता में कहा कि यदि मनुष्य पूर्ण विश्वास के साथ उनके शरणागत हो जाए, तो वे उसे समस्त पापों से मुक्त कर देते हैं। उनके अनुसार, भक्ति केवल पूजन विधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन और कर्म से ईश्वर के प्रति समर्पण ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने रुख्मिणी से लेकर गोपियों तक और उद्धव से लेकर मीरा तक—हर भक्त को यही संदेश दिया कि जब प्रेम में अहंकार नहीं होता, तब वह ईश्वर तक पहुंचता है। भक्त और भगवान के बीच की दूरी केवल विश्वास और समर्पण से मिटती है।

जन्माष्टमी 2026: रात 12:13 बजे खत्म हो जाएगी अष्टमी तिथि, जानें कब करें लड्डू गोपाल का अभिषेक और आरती

जन्माष्टमी: रात 12 बजे नहीं जा सकते मंदिर, तो कृष्ण जन्म के समय घर पर इस विधि से करें पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed