Sawan Mein Karein Rashi Anusar Mantra Ka Jaap: भगवान शिव को संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता, पालनकर्ता और संहारक माना जाता है। वे न केवल देवताओं के देव हैं, बल्कि असुरों तक को वरदान देने वाले परम करुणामय हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन पर एक बार भी शिव की कृपा दृष्टि पड़ जाती है, उनके जीवन से कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं। विशेष रूप से सावन का महीना शिव को अत्यंत प्रिय होता है, और इस पावन मास में सच्चे मन से की गई प्रार्थना को वे अवश्य स्वीकार करते हैं।
Sawan 2025: राशि अनुसार रोज करें सही मंत्र का जाप, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर
Way To Please Lord Shiva On Sawan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक अधिपति ग्रह और उससे जुड़ा विशेष शिव मंत्र होता है। इन मंत्रों का रोज़ जाप करने से धन, सुख और शांति स्वतः जीवन में आकर्षित होने लगते हैं।
मेष राशि (स्वामी: मंगल)
शिव स्वरूप: काल भैरव
मंत्र: ॐ कालभैरवाय नमः
लाभ: यह मंत्र मेष जातकों की चंचलता, क्रोध और दुर्घटनाओं के योग को शांत करता है। काल भैरव का नाम लेने से भय, प्रतिस्पर्धा और शत्रु बाधा दूर होती है। जीवन में साहस, स्थिरता और विजय का भाव आता है।
वृषभ राशि (स्वामी: शुक्र)
शिव स्वरूप: भोलेनाथ
मंत्र: ॐ भोलेनाथाय नमः
लाभ: वृषभ जातकों के लिए यह मंत्र भौतिक सुख, वैवाहिक संतुलन और सौंदर्य भाव में वृद्धि करता है। धन लाभ, वैभव और दांपत्य जीवन की समस्याओं में समाधान मिलता है।
मिथुन राशि (स्वामी: बुध)
शिव स्वरूप: गोविंद
मंत्र: ॐ गोविंदाय नमः
लाभ: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह मंत्र वाणी दोष, मानसिक अस्थिरता, और निर्णय क्षमता में कमी को दूर करता है। बुद्धि, तर्क और संप्रेषण क्षमता में वृद्धि होती है।
कर्क राशि (स्वामी: चंद्र)
शिव स्वरूप: चन्द्रशेखर
मंत्र: ॐ चन्द्रशेखराय नमः
लाभ: यह मंत्र मन की शांति, भावनात्मक स्थिरता और मानसिक संतुलन देता है। चंद्रमा से प्रभावित जातकों को शारीरिक रोग, नींद की समस्या या अधिक संवेदनशीलता से राहत मिलती है।