Jupiter Rises in Gemini on July 9: जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी हैं, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इसका कारण है देव गुरु बृहस्पति का मिथुन में उदय होना... दरअसल, वर्तमान में देव गुरु मिथुन में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए वह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
Jupiter Rises in Gemini on July 9: 9 जुलाई 2025 की रात बृहस्पति के मिथुन राशि में उदय होने से देश-दुनिया पर इसका क्या प्रभाव होगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु के उदय होने पर क्या होगा विश्वव्यापी प्रभाव ?
आध्यात्मिक
देव गुरु बृहस्पति बेहद शुभ ग्रह हैं। उनके उदय होने पर अधिकतर लोगों का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। यही नहीं वह आध्यात्मिक ग्रंथ को पढ़ने और साधना के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं। इस दौरान कई लोग आत्मज्ञान को प्राप्त करने के रास्ते पर चलने का भी प्रयास करेंगे। पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाले घी-तेल की कीमतों से राहत मिल सकती हैं। परंतु धार्मिक-सुगंधित चीजों जैसे की अगरबत्ती और इत्र की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकारी क्षेत्र
देव गुरु बृहस्पति के इस गोचर से सरकारी क्षेत्रों पर इसका खास असर देखने को मिल सकता है। गुरु के उदय होने से देश में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सरकार देश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए कानूनों का निर्माण कर सकती हैं। इस दौरान बनाई गई नीतियां न्यायपालिका के कार्य को भी दर्शाएगी।
देश-दुनिया
गुरु की इस चाल से कई युद्धग्रस्त देशों में शांति की शुरुआत होगी। यही नहीं लंबे समय से चल रहे संघर्षों का न्यायपूर्ण अंत भी संभव हो सकता है। इसके साथ ही शेयर बाजार पर भी इसका सकारात्मक असर देख सकते हैं। यह समय निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। आपको निवेश करने के उत्तम अवसर मिलेंगे। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में निवेश करना लाभकारी हो सकता है।
गुरु उदय होने की विशेषताएं
- गुरु के मिथुन राशि में उदय होने पर जीवन में सफलता के योग बनेंगे।
- लंबे समय से अटके कार्य को गति और शादी विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
- लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए मौके मिलते हैं।