Shivling Puja Niyam At Home: भगवान शिव के श्रद्धालु प्रतिदिन या विशेष रूप से सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवजी की आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े कुछ आवश्यक नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है, जिससे पूजा का पूर्ण लाभ मिल सके।
Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
यदि आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े कुछ आवश्यक नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है, जिससे पूजा का पूर्ण लाभ मिल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने शिवलिंग होने चाहिए घर में?
शिवपुराण के अनुसार घर में एक से अधिक शिवलिंग रखने की अनुमति नहीं है। यदि आपने शिवलिंग की स्थापना कर ली है, तो उसकी नियमित रूप से पूजा और जल अर्पण करना आवश्यक है। यह नियम पालन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन में किस-किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और नियम
Sawan 2025: शिवलिंग की पूजा करते समय किस दिशा होना चाहिए मुख, जानें सही नियम
- घर में स्थापित शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह प्रक्रिया मंदिरों या बड़े अनुष्ठानों के लिए होती है।
- शिवलिंग को केवल पूजाघर या पवित्र स्थान पर ही रखें। इसे बेडरूम या रसोई जैसे स्थानों में रखने से बचें।
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, धन-दौलत की नहीं होगी कमी
Sawan 2025: सावन के इन तिथियों पर रुद्राभिषेक करने से मिलते हैं विशेष फल, बरसती है महादेव की कृपा
- नियमित रूप से शिवलिंग की सफाई और जलाभिषेक करना जरूरी है।
- शिवलिंग के पास शिव परिवार की तस्वीर या मूर्ति अवश्य रखें, ताकि पूजा संपूर्ण और संतुलित हो।
यदि घर में श्रद्धा और नियमों के साथ शिवलिंग की स्थापना की जाए, तो यह न केवल आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति और पारिवारिक समृद्धि का कारण भी बनता है। नियमों का पालन कर शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद जीवन में स्थिरता और शुभता लेकर आता है।
Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें शिव पुराण की मान्यता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।