मधुकर मिश्र, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
कुंभ मेला 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत पर्वों का देश है। यहां हर दिन कोई न कोई तीज-त्योहार मनाया जाता है। धर्मगुरु कहलाने वाले इस देश में आए दिन कोई न कोई धार्मिक-आध्यात्मिक आयोजन होता रहता है। कुंभ मेला एक ऐसा ही भव्य आयोजन है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं। 2019 में संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का ऐसा ही जमघट लगेगा, जिसे देखने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि सात समंदर पार से सैलानी खिचे चले आएंगे। इस पावन कुंभ मेले की दिव्यता और भव्यता के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
2 of 11
कुंभ मेला 2019
रोशनी से नहाई हुई पंडालों की नगरी और घंटा-घड़ियालों के साथ गूंजते वैदिक मंत्र और धूप-दीप की सुगंध। जी हां कुछ ऐसा ही सुखद अहसास कुंभ नगरी में पहुंचने पर आपको मिलेगा। आस्था के इस महामेले में आपको कहीं साधु भव्य पंडाल में तो कहीं खुले आसमान में धूनी जमाए साधना में लीन मिल जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े कुंभ मेले जैसा धार्मिक-आध्यामिक अनुभव शायद ही कहीं मिले।
3 of 11
कुंभ मेला 2019
कुंभ मेले की सबसे खास बात यह होती है कि यहां बगैर किसी निमंत्रण के लाखों करोड़ों लोग पहुंचते हैं। अहम बात यह कि श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए दूर-दराज से आने वाले इन तीर्थयात्रियों को न तो सरकारी सुविधा की कोई चाह होती है और न ही उसके न होने की कोई शिकायत। दूर-दराज से आने वाला श्रद्धालु अपनी गठरी-मुठरी बांधे संगमतट पहुंचता है और आस्था की डुबकी लगाकर वापस लौट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
कुंभ मेला 2019
पावन तीर्थ में मनोरथ पूर्ण करने की चाह लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भले ही लोगों की बोलियां, पहनावा और खान-पान अलग-अलग हो लेकिन उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ एक पुण्य की डुबकी होती है, मान्यता है कि जिसके लगाते ही पूर्व और इस जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
कुंभ मेला 2019
गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर हजारों-लाखों टेंटों के बीच लहराती धर्म ध्वजा के बीच जब आप भक्ति के गोते लगाते हैं, तो आपको एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होता है। कुंभ का यही आकर्षण विदेशियों को सात समंदर पार से इस पावन नगरी में खींच लाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।