फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2021 में शुक्र और गुरु तारा कब से कब तक रहेंगे अस्त, इस बीच नहीं हो सकेंगी शादियां

Sun, 20 Dec 2020 01:12 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 20 Dec 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
vivah muhurat 2021 know guru and shukra tara asta dates
विवाह मुहूर्त 2021 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का विचार किया जाता है। शुक्र और गुरु तारा की स्थिति को देखकर विवाह मुहूर्त निश्चित किए जाते हैं। अगर ये दोनों तारे अस्त होते हैं तो उस स्थिति में मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं निकल पाता है। दोनों के उदय होने पर ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं। साल 2021 में गुरु और तारा के अस्त होने की अवधि थोड़ी लंबी है इसलिए नए साल में कम विवाह मुहूर्त हैं।    


 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

vivah muhurat 2021 know guru and shukra tara asta dates
विवाह मुहूर्त 2021 - फोटो : iStock
गुरु तारा के अस्त होने की अवधि

गुरु तारा का विवाह योग के लिए उदय होना जरूरी माना जाता है। लेकिन पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 17 जनवरी 2021 से गुरु तारा अस्त हो रहा है जो माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 13 फरवरी 2021 को उदित होगा। गुरु तारा अस्त की यह अवधि विवाह योग में बाधा डाल रही है।

vivah muhurat 2021 know guru and shukra tara asta dates
विवाह मुहूर्त 2021 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र तारा के अस्तोदय की अवधि

जिस प्रकार गुरु तारा का उदय मांगलिक कार्यो के लिए महत्वपूर्ण है, उसी तरह शुक्र तारा का उदय भी सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसाल नए साल में शुक्र तारा माघ शुक्ल तृतीया यानी 14 फरवरी 2021 से अस्त हो रहा है जो चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी 18 अप्रैल 2021 को उदित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivah muhurat 2021 know guru and shukra tara asta dates
विवाह योग 2021 - फोटो : social media
2021 के मांगलिक कार्यों में बाधा

नए साल में 14 जनवरी तक खरमास होने की वजह से मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। 17 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक गुरु तारा अस्त होने की वजह से समय अशुद्ध रहेगा। वहीं 14 फरवरी से 18 अप्रैल 2021 तक शुक्र तारा अस्त होने की वजह से मांगलिक कार्यों के लिए समय अशुद्ध रहने वाला है। इसके अलावा 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा और 22 मार्च से 28 मार्च तक होलाष्टक के कारण मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
vivah muhurat 2021 know guru and shukra tara asta dates
विवाह मुहूर्त 2021 - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 में वसंत पंचमी पर भी नहीं हो पाएगी शादी

साल 2021 में वसंत पंचमी 16 फरवरी को है। शास्त्रों में इसे भी शादी जैसे मांगलिक कार्य के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन इस दिन सूर्योदय के साथ ही शुक्र तारा अस्त हो जाएगा। इस कारण इस दिन विवाह का योग नहीं बन रहा है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed