हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास का शुभारंभ 07 अप्रैल, शुक्रवार से शुरू हो चुका है और इसका समापन 5 मई को जाएगा। इस मास का महत्व बताते हुए नारदजी ने कहा है कि परमपिता ब्रह्माजी ने इस माह को सभी महीनों में श्रेष्ठ बताया है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्न्नान और श्रीकृष्णजी या उनके किसी भी अवतार की पूजा-सेवा करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट होकर सुख-सौभाग्य मिलता है। इस महीने में जप, तप, ध्यान करना शीघ्र फलदाई माना गया है। इस महीने में छायादार वृक्ष जैसे आम, नीम, पीपल, बरगद आदि लगाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा पशु-पक्षियों को चारा, दाना-पानी की व्यवस्था करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। वैशाख के महीने में भगवान विष्णु की सुगन्धित फूलों से पूजा करना बहुत पुण्यदायी है। वैसे तो भगवान श्री कृष्ण या उनके किसी भी स्वरूप की पूजा में कभी भी कोई भी पुष्प अर्पित किया जा सकता है लेकिन पदम पुराण के अनुसार किस मास में किन-किन फूलों का भगवान की पूजा में उपयोग करना अधिक फलदाई है।
Vaishakh Month 2023: वैशाख में पुण्य प्राप्ति के लिए क्या करें और किस तरह के पुष्पों से करें पूजा
चैत्र, वैशाख और ज्येष्ठ
चैत्र मास में चंपा, चमेली, दौना, कटसरैया और वरुण वृक्ष के फूलों से भी जगत के स्वामी सर्वेश्वर श्रीविष्णु का पूजन किया जा सकता है । मनुष्य को एकाग्रचित्त होकर लाल या किसी भी रंग के सुंदर कमल पुष्पों से श्री हरि का पूजन करना विशेष फलदाई है। वैशाख मास में केवड़े के पत्ते, मोगरा के पुष्प लेकर महाप्रभु श्री विष्णु का पूजन करना चाहिए। ज्येष्ठ मास आने पर ऋतु के अनुसार अथवा नाना प्रकार के फूलों से भगवान की पूजा करनी चाहिए। जिन्होंने भक्तिपूर्वक भगवान का पूजन कर लिया उनसे श्री हरि संतुष्ट रहते हैं।
आषाढ़,सावन और भाद्रपद
आषाढ़ मास में कनेर के फूल, लाल रंग के पुष्प अथवा कमल के फूलों से भगवान की विशेष पूजा करनी चाहिए। जो सुवर्ण के समान रंग वाले कदम के फूलों से सर्वव्यापी गोविन्द की इस माह में पूजा करते है,उन्हें कभी यमराज का भय नहीं होगा। तुलसी, श्यामा तुलसी तथा अशोक के द्वारा सर्वदा पूजित होने पर श्री विष्णु नित्यप्रति कष्ट का निवारण करते हैं। जो लोग सावन आने पर अलसी या दूर्वा दल के द्वारा श्री जनार्दन की पूजा करते हैं,उन्हें भगवान प्रलयकाल तक मनोवांछित भोग प्रदान करते हैं। भादों के महीने में चंपा, श्वेत पुष्प तथा पीले और लाल रंगों के पुष्पों से पूजन करके सब कामनाओं का फल प्राप्त कर लेता है।
आश्विन के शुभ मास में जूही, चमेली, कमल तथा नाना प्रकार के शुभपुष्पों द्वारा श्री हरि का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य इस पृथ्वी पर धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष चारों पदार्थ प्राप्त कर लेता है। कार्तिक मास आने पर परमेश्वर श्री विष्णु की पूजा तिल अथवा उस समय के जितने भी ऋतु के अनुकूल पुष्प हैं वे सभी माधव को अर्पण करने चाहिए। मार्गशीर्ष मास जो कि श्री कृष्ण का ही स्वरुप है,इसमें नाना प्रकार के पुष्पों, उत्तम नैवेद्यों,धूपों तथा आरती आदि के द्वारा प्रसन्नता पूर्वक श्री जनार्दन का पूजन करके सभी सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
पौष माह में सभी प्रकार के तुलसी दल एवं पुष्पों से पूजन करना कल्याणदायक माना गया है।इसी प्रकार माघ मास आने पर पीले रंग जैसे सरसों,गेंदा एवं सभी रंगों के पुष्पों को भगवान की सेवा में अर्पित करें।फाल्गुन में भी पीले रंग के सभी पुष्प एवं नवीन पुष्पों अथवा सब प्रकार के फूलों से श्री हरि का अर्चन करना चाहिए।इस प्रकार श्री जगन्नाथ के पूजित होने पर व्यक्ति श्री विष्णु की कृपा से अविनाशी वैकुण्ठ को प्राप्त कर लेता है।
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- April Horoscope 2023: अप्रैल महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल