फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalashtami 2023: अप्रैल में इस दिन रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानें बाबा काल भैरव की पूजा विधि और महत्व

Sat, 08 Apr 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kalashtami 2023 Date in April Shubh Muhurat Kaal Bhairav Puja Vidhi Significance
कालाष्टमी व्रत अप्रैल 2023 - फोटो : self

Kalashtami 2023 Date: प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत व्रत रखा जाता है। इस दिन बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। इस माह में कालाष्टमी व्रत 13 अप्रैल 2023 को है। कालाष्टमी के दिन भगवान शिव का विग्रह रूप माने जाने वाले काल भैरव की पूजा का विशेष महत्व होता है। बाबा काल भैरव को शिव का पांचवा अवतार माना गया है। कालाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। कालाष्टमी के दिन व्रत रख कर विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से दुख, दरिद्रता और परेशानी दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं माघ माह में कालाष्टमी की पूजा विधि और महत्व के बारे में...   



Akshaya Tritiya 2023: धन प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर 

Kalashtami 2023 Date in April Shubh Muhurat Kaal Bhairav Puja Vidhi Significance
कालाष्टमी व्रत अप्रैल 2023 - फोटो : अमर उजाला

कालाष्टमी व्रत अप्रैल 2023

  • गुरुवार, 13 अप्रैल 2023
  • अष्टमी तिथि प्रारंभ- 13 अप्रैल 2023 को 3 बजकर 44 मिनट से
  • अष्टमी तिथि समाप्त- 14 अप्रैल 2023 को 1 बजकर 34 मिनट पर
Kalashtami 2023 Date in April Shubh Muhurat Kaal Bhairav Puja Vidhi Significance
कालाष्टमी व्रत अप्रैल 2023 - फोटो : iStock

कालाष्टमी पूजा विधि

  • कालाष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म और स्नान आदि करने के बाद भगवान भैरव की पूजा-अर्चना करें। 
  • इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 
  • पूजा के दौरान घर के मंदिर में दीपक जलाएं, आरती करें और भैरव बाबा को भोग लगाएं। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।

Baisakhi 2023 Upay: चाहते हैं सुख-समृद्धि और अपार धन तो बैसाखी पर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalashtami 2023 Date in April Shubh Muhurat Kaal Bhairav Puja Vidhi Significance
कालाष्टमी व्रत अप्रैल 2023 - फोटो : Social Media

कालाष्टमी व्रत का महत्व 
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही बाबा काल भैरव की कृपा से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed