फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी की समस्या से हैं परेशान तो इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय

Mon, 25 Jan 2021 09:45 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 25 Jan 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to achieve success in job interview
इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo pics

इस समय कोरोना की वजह के लोगों का काम-काज सब ठप हो गया है। इस वजह से लोगों की नौकरियां भी चली गई हैं और लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। इस समय ज्यादातर लोग एक अच्छी नौकरी तलाश कर रहे हैं ताकि वे आर्थिक समस्याओं से उबर सकें। आज के समय में नौकरी लगना भी आसान बात नहीं है छोटी से छोटी नौकरी के लिए भी बहुत परेशान होना पड़ रहा है। यदि आप भी नौकरी तलाश कर रहे हैं और मेहनत करने पर भी इंटरव्यू में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करने के साथ ज्योतिषशास्त्र में बताए गए कुछ उपाय भी कर सकते हैं। नौकरी प्राप्त करने और इंटरव्यू (साक्षात्कार) सफलता दिलाने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय

Take these measures to achieve success in job interview
रत्न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
नौकरी के लिए रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप एक अच्छी और मनचाही नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भाग्येश रत्न या फिर दशमेश रत्न धारण करना चाहिए। इन रत्नों के धारण करने से नौकरी में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है और नई नौकरी के योग भी बनने लगते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का रत्न धारण करने से पहले योग्य ज्योतिष से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Take these measures to achieve success in job interview
सूर्य जल

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को राजा ग्रह की संज्ञा दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य नौकरी में अधिकारी, राजकीय क्षेत्र आदि का कारक माना गया है। इसलिए नौकरी में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सूर्य को नियमित रूप से जल देना चाहिए। नौकरी प्राप्त करने के लिए या फिर नौकरी में उन्नति के लिए सूर्य को जल देना बहुत लाभप्रद रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to achieve success in job interview
रुद्राक्ष
नौकरी को लिए धारण करें रूद्राक्ष

रूद्राक्ष के फायदो से हर कोई वाकिफ है। रूद्राक्ष में स्वयं भगवान शिव की शक्तियां समाहित होती है। यदि आप नौकरी से संबंधित समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं या फिर नई नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो दसमुखी रूद्राक्ष धारण करें। यह रूद्राक्ष न सिर्फ नौकरी की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है बल्कि सभी प्रकार की बाधाओं को भी दूर करता है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Take these measures to achieve success in job interview
श्रीयंत्र
श्री यंत्र की पूजा

 श्री यानि मां लक्ष्मी, धन संपत्ति और नौकरी प्राप्त करने के लिए श्रीयंत्र की पूजा बहुत शुभफलदायक रहती है। शुक्रवार के दिन एक स्वच्छ कोरे गुलाबी रंग के कपड़े में श्री यंत्र रखकर उसे चौकी पर स्थापितकरके विधिवत् पूजन करें। उसके बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और आपकी नौकरी से संबंधित समस्याओं का भी अंत होने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed