आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी हैं। मां दुर्गा की आराधना के ये पावन दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। आज मां शैलपुत्री के पूजन के आरंभ होकर नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरुपों का पूजन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में मां भगवती देवलोक से धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। यदि इन नौं दिनों तक कुछ कार्य किए जाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामाओं की पूर्ति करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य
Navratri 2021: नवरात्रि में करेंगे ये कार्य, तो मां आदिशक्ति की कृपा से पूर्ण होगी हर मनोकामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्रि के दिन बहुत ही पावन होते हैं। इन दिनों किया गया कोई भी कार्य बहुत ही शुभ फलदायक होता है। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए मां भगवती की पूजा करने के पश्चात एक चांदी का स्वास्तिक दुकान के द्वार पर लगाना चाहिए या आप अपनी क्षमता के अनुसार कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि स्वास्तिक बनाते समय उसे बिलकुल एक समान और सीधा बनाएं।
शारदीय नवरात्रि के दौरान एक पात्र में पानी भरकर उसमें कुछ फूल डालकर घर या फिर व्यवसाय स्थल के द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रख दें। इससे घर के मुखिया को लाभ प्राप्त होत है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार हो तो तोरण अवश्य बांधा जाता है, नवरात्रि के पावन दिनों में भी आपको अपने द्वार पर मां दुर्गा के स्वागत में तोरण बांधनी चाहिए। यह तोरण यदि आम और अशोक के पत्ती की बनी हुई हो तो बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे माता रानी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही में इससे आपके घर में नकारात्मकता नहीं आती है।