फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए शनिवार के दिन जरूर करें ये पांच उपाय

Sat, 13 Jun 2020 07:09 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
Shanivar ke upay to remove all shani dosha in kundali
शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में शनि ग्रह की शांति के लिए शनिवार के उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनि ग्रह से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से शनि की क्रूर दृष्टि से बचा जा सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि दुर्बल हो या उस पर शनि की टेढ़ी नजर हो तो उस जातक का जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। उसे हर क्षेत्र में नुकसान होता है। इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़े आसान उपाय जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से आप पर शनि देव की कृपा बरसेगी।

Shanivar ke upay to remove all shani dosha in kundali
शनि मंदिर में चढ़ाएं सरसों का तेल  - फोटो : सोशल मीडिया
शनि मंदिर में चढ़ाएं सरसों का तेल 
शनिवार के दिन शनि देव का उपवास रखें और शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसे करने से आपकी कुंडली में शनि दोष दूर होगा और आप शनि की टेढ़ी नजर से बच जाएंगे। इस दिन शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, का १०८ बार जाप करना चाहिए।
Shanivar ke upay to remove all shani dosha in kundali
शमी का वृक्ष घर में लगाएं - फोटो : सोशल मीडिया

शमी का वृक्ष घर में लगाएं
शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दायी बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे। जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर शनिवार के दिन पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanivar ke upay to remove all shani dosha in kundali
हनुमान जी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की पूजा 
हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप पर कभी भी शनि की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। इस दिन हनुमान जी को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Shanivar ke upay to remove all shani dosha in kundali
शनिवार के उपाय - फोटो : social media
माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें
शनिदेव की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें। यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो उन्हें फोन से या फिर मन ही मन प्रतिदिन प्रणाम करें। इसके साथ ही शनिवार के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और भिखारियों को अन्न-वस्त्र दान करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed