फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Upay: शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, शनिदेव की कृपा से कष्ट हो जाएंगे दूर और आएगी सुख-समृद्धि

Sat, 29 Apr 2023 10:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता ग्रह है। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है जिस कारण से इनका जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है।

विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh
shanidev

सप्ताह के सात दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार का दिन मुख्य रूप से शनिदेव का माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता ग्रह है। यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है जिस कारण से इनका जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव से जातक का जीवन बहुत ही दुखदायी हो जाता है। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चलती है उनको इसके प्रभाव को कम करने या फिर खत्म करने के लिए शनिवार के दिन विशेष उपाय किए जाते हैं, जिनको करने से व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य खत्म हो जाता है और जीवन में सौभाग्य में वृद्धि होती है।



May Horoscope 2023: मई महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसको मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh
ShaniDev - फोटो : अमर उजाला
कष्टों से मिलेगी मुक्ति और बढ़ेगा व्यापार
शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। ऐसा करने से  सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और धन-यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। शनि देव को तेल चढ़ाने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है।
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला

मांगलिक कार्य होंगे पूर्ण
शास्त्रों के अनुसार  शमी के पौधे को घर में लगाने से आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।शनिवार के दिन इस वृक्ष की पूजा कर इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है वही विवाह आदि मांगलिक कार्यों में आ रही रूकावट भी दूर होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें शनिवार के दिन अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे ना केवल आपके काम में आने वाली बाधाएं कम होती हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh
Shani - फोटो : iStock
मनोकामना होगी पूरी
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन इन्हें नीले रंग का फूल अर्पित करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है, यह फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन 5, 7, 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा दें, शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे और शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh
Shani Dev - फोटो : istock
मान-सम्मान में वृद्धि के लिए
धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में शनिदेव का वास होता है। पीपल वृक्ष की शनिवार के दिन विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होने के साथ धन, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि की भी प्राप्ति भी होने लगती है।शनिवार को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed