फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Horoscope 2023: मई महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसको मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Sun, 30 Apr 2023 09:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Apr 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
may horoscope 2023 may masik rashifal prediction for all zodiac signs
may monthly horoscope 2023 - फोटो : अमर उजाला

May Horoscope 2023: मई का महीना साल का पांचवां महीना होता है। मई का महीना ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मई महीने में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने में सबसे पहले सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद मंगल और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा महीने के बीच में बुध मार्गी होकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में रहेंगे और शनि स्वयं की राशि कुंभ में विचरण करेंगे। इन ग्रहों की चाल का मई के महीने में किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला होगा और किनको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मई महीने का संपूर्ण राशिफल।

Trending Videos
may horoscope 2023 may masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। महीने की शुरुआत से ही उन्हें सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते उन्हें घर और बाहर स्वजनों का समर्थन हासिल रहेगा। लोग आपके काम में बढ़-चढ़कर मदद करेंगे। समय से काम पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे आपको उसमें शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि आपको इस दौरान अभिमान और दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना होगा, अन्यथा बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपको अपने संबंध और समय दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपकी वाणी से काम बनेंगे और बिगड़ेंगे भी। ऐसे में इस समय लोगों की छोटीमोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए नाजुक कहा जाएगा। मई महीने के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपका गुडलक काम करने लगेगा और आपका करियर और कारोबार एक बार फिर अपनी गति पकड़ लेगा। इस माह प्रेम संबंध में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और मतभेद को मनभेद बनने से बचाएं। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं शुद्ध जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।   

may horoscope 2023 may masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीने की शुरुआत शुभ रहने वाली है। महीने की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान कार्य विशेष के लिए की गई यात्रा सुखद एवं शुभ साबित होगी। आप अपने इष्ट-मित्रों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत को लेकर कुछेक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की खूब जरूरत रहेगी। प्रेम सबंध की दृष्टि से यह समय नाजुक कहा जाएगा। इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों को नजरंदाज करने से बचना होगा, अन्यथा बने-बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को माह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी बड़ी चीज का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। इस दौरान परिवार या इष्टमित्रों के साथ पर्यटन के प्रोग्राम बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: घर में पारद शिवलिंग स्थापित करके प्रतिदिन उसका दर्शन एवं पूजन तथा रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र का जप करें।    

विज्ञापन
विज्ञापन
may horoscope 2023 may masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को मई महीने की शुरुआत में लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल जाने से बड़ी राहत महसूस होगी। इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते आप अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या फिर भूमि-भवन को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभता और लाभ लिए है, लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी भी योजना या कारोबार में सोच-समझकर धन निवेश करना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। इस दौरान आपको अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने की जरूरत होगी, अन्यथा आपका कोई अपना किसी बात से नाराज होकर आपसे छिटक सकता है। ऐसे में इस दौरान आप लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय उनका उपहास करने से बचें। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों और घर-परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और तुलसी दल चढ़ाकर करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
may horoscope 2023 may masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए मई महीने का पूर्वार्ध थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों के पास धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। माह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आपको इस दौरान बहुत ज्यादा परिश्रम करने पर भी कम फल की प्राप्ति हो तो बिल्कुल भी चिंता न करें क्योंकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के मध्य तक आपको एक बार फिर अपना कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। इस दौरान काम की अधिकता के बीच आपको अपनी सेहत, दिनचर्या और खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। कर्क राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए हुए है। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में भी खूब प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ किसी पयर्टन स्थल पर घूमने-फिरने के योग बनेंगे। इस दौरान अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। 

उपाय: अपने घर में श्वेतार्क गणपति की स्थापना करके प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ अथवा उनके उनके किसी एक मंत्र का एक माला जप करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed