फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev Aarti: शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप, शीघ्र प्रसन्न होंगे शनि देव

Sat, 24 Sep 2022 10:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Shani Dev Aarti Recite Shanidev Aarti on Saturday Lyrics in Hindi
शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप - फोटो : अमर उजाला

Shani Dev Aarti Lyrics : हर दिन किसी न किसी ईश्वर को समर्पित  है। इसी प्रकार हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। मान्यता है कि जब शनि देव किसी जातक पर प्रसन्न होते हैं तो उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। धार्मिक शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। मान्यता है कि शनि देव जिन लोगों पर प्रसन्न होते हैं, उन लोगों को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ ही शनि देवी की आरती भी करनी चाहिए। शनि देव की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए पढ़ते हैं शनि देव की सम्पूर्ण आरती और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंत्र 

Shani Dev Aarti Recite Shanidev Aarti on Saturday Lyrics in Hindi
शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप - फोटो : istock

भगवान शनिदेव की आरती
जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।
तुम सूर्य पुत्र बलिधारी,
भय मानत दुनिया सारी ।
साधत हो दुर्लभ काज ॥

तुम धर्मराज के भाई,
जब क्रूरता पाई ।
घन गर्जन करते आवाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम नील देव विकराली,
है साँप पर करत सवारी ।
कर लोह गदा रह साज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम भूपति रंक बनाओ,
निर्धन स्रछंद्र घर आयो ।
सब रत हो करन ममताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
राजा को राज मितयो,
निज भक्त फेर दिवायो ।
जगत में हो गयी जय जयकार ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम हो स्वामी हम चरणं,
सिर करत नमामी जी ।
पूर्ण हो जन जन की आस ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

जहाँ पूजा देव तिहारी,
करें दीन भाव ते पारी ।
अंगीकृत करो कृपाल ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

कब सुधि दृष्टि निहरो,
छमीये अपराध हमारो ।
है हाथ तिहारे लाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

हम बहुत विपत्ति घबराए,
शरणागत तुम्हरी आये ।
प्रभु सिद्ध करो सब काज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

यहाँ विनय करे कर जोर के,
भक्त सुनावे जी ।
तुम देवन के सिरताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।

Shani Dev Aarti Recite Shanidev Aarti on Saturday Lyrics in Hindi
शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप - फोटो : istock

शनिदेव को प्रसन्न करने के मंत्र 
पौराणिक मान्यता के अनुसार, शनिदेव की पूजा करने से जातक पर पाप ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा शनि को कर्मों का फल देने वाला बताया गया है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें। 
वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभि स्रवन्तु न:।।

पौराणिक मंत्र
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Aarti Recite Shanidev Aarti on Saturday Lyrics in Hindi
शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप

बीज मंत्र

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नम:
विज्ञापन
Shani Dev Aarti Recite Shanidev Aarti on Saturday Lyrics in Hindi
शनिवार को करें शनि देव की आरती और मंत्र जाप

शनि की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं और इस मंत्र का जाप करें:
ॐ नीलांजन नीभाय नम:
ॐ नीलच्छत्राय नम:.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed