भारत में सदियो से मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने की परंपरा चली आ रही है जो आज तक कायम है। मंदिर में जाना धार्मिक कारण तो है साथ इसका साइंटिफिटक कारण भी है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आइए जानते हैं मंदिर जाने के 7 साइंटिफिक हेल्थ बेनिफिट्स
मंदिर जाने के होते हैं ये 7 फायदे, वजह शायद ही आप जानते होंगे
मंदिर जाने से हाई BP नियंत्रित रहता है
मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर हम नंगे पैर हो जाते हैं। मंदिर में नंगे पैर चलने और परिक्रमा करने के कारण पैरों में मौजूद प्रेशर प्वाइंटस पर दवाब पड़ता रहता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
जब मंदिर जाते हैं तो वहां पर भगवान की प्रतिमा के दर्शन करते हैं, जिससे हमारा दिमाग कुछ समय के लिए एकाग्रचित अवस्था में रहता है। इसके अलावा दर्शन के बाद माथे पर तिलक लगाया जाता है जो हमारे ब्रेन के खास हिस्से पर दवाब पड़ता है। इससे व्यक्ति का कॉन्सेंट्रेशन बढ़ता है।
मंदिर में भगवान के दर्शन के दौरान हम वहां पर लगे घंट और घडियाल बजाते हैं जिसकी आवाज कुछ समय के लिए हमारे कानों में गूंजती रहती है। इस आवाज से हमारे शरीर के कुछ अंग एक्टिव हो जाते हैं जिससे एनर्जी लेवल बढ़ जाती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
मंदिर में पूजा के दौरान हम हाथ की दोनों हथेलियों और उंगलियों को मिलाकर तालियां बजाते रहते हैं जिससे इन पर बने प्वॉइंटस पर दवाब बढ़ता है। इससे बॉडी फंक्शन अच्छी तरह से काम करते है और हमारी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती है ।