{"_id":"64c7454403828b23be0ab957","slug":"sawan-adhik-maas-purnima-2023-remedies-do-these-remedie-on-adhik-maas-purnima-2023-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Adhik Maas Purnima 2023: सावन अधिक मास की पूर्णिमा आज, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan Adhik Maas Purnima 2023: सावन अधिक मास की पूर्णिमा आज, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
Sawan Adhik Maas Purnima 2023: इस साल सावन के महीने को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि अधिक मास की वजह से इस बार सावन दो महीने का है। ऐसे में सावन में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की संख्या भी बढ़ गई है। दो महीने का सावन होने की वजह से पूर्णिमा भी दो बार पड़ रही है। सावन की पहली पूर्णिमा आज यानी 1 अगस्त 2023 को है। यह अधिक मास की पूर्णिमा है। वहीं सावन की दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त को है। पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान आदि का विशेष महत्व होता है। सावन और अधिक मास का संयोग होने की वजह से 1 अगस्त की पूर्णिमा बहुत खास मानी जा रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं पूर्णिमा तिथि पर किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय...
सावन अधिक मास की पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
सावन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश इन तीनों देवताओं का वास होता है। साथ ही पीपल के पेड़ पर हर वक्त माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल की पूजा करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें।
3 of 5
सावन अधिक मास की पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में सावन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जल में काला तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सावन अधिक मास की पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष हो उसे सावन अधिक मास की पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है और उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।
सावन अधिक मास की पूर्णिमा कल, सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के दांपत्य जीवन में समस्या आ रही है उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में मिठास घुल जाती है और पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ जाती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।