फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fourth Sawan Somwar 2023: शुभ योग में है सावन का चौथा सोमवार, जानें पूजा विधि और रुद्राभिषेक का शुभ समय

Mon, 31 Jul 2023 09:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 31 Jul 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2023 Fourth Savan Somvar Date Rudrabhishek Timing shubh yog In Hindi
shiv ji - फोटो : iStock

Fourth Sawan Somwar 2023: सावन का महीना भगवान शिव शंकर को बहुत प्रिय होता है। इस महीने में शिव जी की आराधना करने पर हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। मान्यता है कि सावन माह में शिव जी धरती पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को सुनते हैं। इस बार 19 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन 59 दिनों तक रहेगा। साथ ही इस साल सावन में 8 सोमवार भी पड़ रहे हैं। 3 सावन सोमवार बीत चुके हैं। अब चौथा सावन का सोमवार 31 जुलाई को है। सावन के चौथे सोमवार पर रवि योग बन रहा है। साथ ही इस दिन रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है, लेकिन यह सुबह जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार पर पूजा विधि और रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त... 



Ganesh Utsav 2023: इस साल कब से हो रही है गणेश उत्सव की शुरुआत, जानें गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त 


 
Sawan Somwar 2023 Fourth Savan Somvar Date Rudrabhishek Timing shubh yog In Hindi
shiv ji - फोटो : iStock

रवि योग में है सावन का चौथा सोमवार 
इस बार सावन का चौथा सोमवार रवि योग में है। इस दिन रवि योग सुबह 05 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा विष्कम्भ योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा। रवि और प्रीति योग को बहुत शुभ माना जाता हैं।

Sawan Somwar 2023 Fourth Savan Somvar Date Rudrabhishek Timing shubh yog In Hindi
shiv ji - फोटो : iStock

सावन के चौथे सोमवार पर रुद्राभिषेक का समय
31 जुलाई को शिववास प्रात: काल से लेकर सुबह 07 बजकर 26 मिनट तक है। ऐसे में जिन लोगों को सावन के चौथे सोमवार पर रुद्राभिषेक कराना है, वे सुबह 07 बजकर 26 मिनट से पहले करा सकते हैं। इस दिन शिववास नंदी पर है। 

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2023 Fourth Savan Somvar Date Rudrabhishek Timing shubh yog In Hindi
shiv ji - फोटो : iStock

सावन के चौथे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा

  • सावन के चौथे सोमवार पर सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें।
  • सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें।
  • गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें।
  • इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें।
  • शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें।
विज्ञापन
Sawan Somwar 2023 Fourth Savan Somvar Date Rudrabhishek Timing shubh yog In Hindi
shiv ji - फोटो : iStock
अगस्त में कब-कब हैं सावन सोमवार व्रत?
  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
  • सावन का पांचवा सोमवार: 7 अगस्त 2023
  • सावन का छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed