फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: सावन खत्म होने से पहले घर में जरूर लगाएं ये पौधा, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

Tue, 30 Jul 2024 04:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2024 Plants That Are Best for Home As Per Vastu
Sawan Auspicious Plant - फोटो : freepik

Sawan Auspicious Plant: 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। ये माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दौरान आने वाले सभी व्रत और त्योहार को बेहद खास माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन माह को हरियाली का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश से प्रकृति की सुंदरता अधिक बढ़ जाती हैं। वास्तु के अनुसार सावन में कुछ पौधों को लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल मन शांत होता है,बल्कि जीवन की सभी विपदाएं भी दूर होने लगती है।



वास्तु के अनुसार सावन माह में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। इसी कड़ी में आइए इस माह में लगाने वाले अन्य पेड़-पौधों के बारे में जान लेते हैं।

Sawan 2024 Plants That Are Best for Home As Per Vastu
Sawan Auspicious Plant - फोटो : freepik

शमी का पौधा
भोलेनाथ के प्रिय माह सावन में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ये पौधे महादेव को अधिक प्रिय है। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से शनि देव की भी कृपा बनी रहती है। सावन में शमी का पौधा लगाने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही घर से वास्तु दोष दूर होता है। 

Sawan 2024 Plants That Are Best for Home As Per Vastu
Sawan Auspicious Plant - फोटो : freepik

बेलपत्र 
महादेव की पूजा में हमेशा बेलपत्र को शामिल किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में बेलपत्र का पौधा घर में लगाने से शंकर जी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र में मां पार्वती का वास होता है। घर में इस पौधे को रखने से भगवान शिव और पार्वती माता दोनों का आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Plants That Are Best for Home As Per Vastu
Sawan Auspicious Plant - फोटो : freepik

आंवले का पौधा
वास्तु के अनुसार आंवले का पौधा घर में लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती हैं। साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। आंवले में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो रूसी का सफाया करने में काम आते है।

विज्ञापन
Sawan 2024 Plants That Are Best for Home As Per Vastu
Sawan Auspicious Plant - फोटो : freepik

पीपल का पेड़
सावन माह में पीपल का पेड़ लगाने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। इस पेड़ को मनुष्यों के पापों को नष्ट करने वाला माना जाता है। इसकी पूजा करने से देवताओं की कृपा बनी रहती है। इस पेड़ को ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए उचित माना गया है। ऐसे में इसका आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed