Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त कब है? नोट करें राहुकाल और वाहन खरीदने का सही समय

Thu, 05 Nov 2026 09:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

धनतेरस 6 नवंबर 2026 को नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं? जानें कार-बाइक खरीदने का शुभ मुहूर्त, लाभ-अमृत चौघड़िया और दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों का राहुकाल।


 

विज्ञापन
Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat Check Auspicious Timings and Rahu Kaal for Buying a Car or Bike
धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त - फोटो : Amar Ujala

Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat: धनतेरस का त्योहार नई चीजों की खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के साथ ही नया वाहन खरीदने की भी विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती हैं। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर कार, बाइक या स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय जरूर जान लें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वाहन खरीदते समय शुभ चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त का ध्यान रखना अच्छा माना जाता है। वहीं, राहुकाल में नया वाहन खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने के लिए सुबह से लेकर रात तक कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे और देश के प्रमुख शहरों में राहुकाल कब लगेगा।

Trending Videos
Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat Check Auspicious Timings and Rahu Kaal for Buying a Car or Bike
धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त - फोटो : RM Sotheby’s

धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

6 नवंबर को वाहन खरीदने के लिए दिनभर कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में कार, बाइक या अन्य वाहन की बुकिंग और डिलीवरी की योजना बना सकते हैं।

  • सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक: लाभ चौघड़िया।

  • सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक: अमृत चौघड़िया।

  • दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक: अभिजीत मुहूर्त।

  • दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक: चर चौघड़िया।

  • शाम 6:03 से 7:19 बजे तक: शुभ समय।

  • रात 8:49 से 10:27 बजे तक: लाभ मुहूर्त।

 

Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat Check Auspicious Timings and Rahu Kaal for Buying a Car or Bike
धनतेरस 2026: प्रमुख शहरों में राहुकाल का समय - फोटो : AI

धनतेरस 2026: प्रमुख शहरों में राहुकाल का समय

धनतेरस पर वाहन खरीदने से पहले अपने शहर के राहुकाल की जानकारी जरूर रखें। राहुकाल को ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। प्रमुख शहरों में इसका समय इस प्रकार रहेगा।

  • दिल्ली: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक।
  • मुंबई: सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 बजे तक।
  • चंडीगढ़: सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक।
  • लखनऊ: सुबह 10:27 से 11:50 बजे तक।
  • भोपाल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक।
  • कोलकाता: सुबह 9:56 से 11:20 बजे तक।
  • अहमदाबाद: सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 बजे तक।
  • चेन्नई: सुबह 10:25 से 11:52 बजे तक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat Check Auspicious Timings and Rahu Kaal for Buying a Car or Bike
धनतेरस पर वाहन खरीदने के बाद जरूर करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर वाहन खरीदने के बाद जरूर करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नया वाहन खरीदने के बाद उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले वाहन को साफ करें और उस पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद अक्षत अर्पित करें और स्वास्तिक पर मौली लगाएं।

  • वाहन की विधि-विधान से पूजा करें।
  • वाहन पर फूल और अक्षत चढ़ाएं।
  • दीपक जलाकर वाहन की आरती उतारें।
  • नारियल अर्पित करें और मौली या कलावा बांधें।
  • भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
  • शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Dhanteras 2026 Vehicle Buying Muhurat Check Auspicious Timings and Rahu Kaal for Buying a Car or Bike
धनतेरस पर वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : FreePik

धनतेरस पर वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
धनतेरस पर नया वाहन खरीदना कई लोगों के लिए खास अवसर होता है। इसलिए वाहन की खरीदारी करते समय केवल शुभ मुहूर्त ही नहीं, बल्कि अपनी जरूरत और बजट का भी ध्यान रखें। वाहन के सभी दस्तावेज, बीमा, रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प भी लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed