फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangajal: सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ पर चढ़ेगा गंगाजल, जानें घर पर कहां रखना चाहिए और कैसे करें इसका इस्तेमाल

Tue, 30 Jul 2024 10:39 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 10:39 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Sawan 2024 Gangajal offered to Bholenath on Sawan Shivratri, know its benefits and uses at home
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : amar ujala

Gangajal ka mahatv: सावन शिवरात्रि का त्योहार सावन या सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का दूसरा सबसे बड़ा दिन है। वैसे तो सावन का हर दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए शुभ है लेकिन सावन शिवरात्रि के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन कई पवित्र नदियों से जल विशेष रूप से गंगा मैया का जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। इस बार सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी। आपने देखा होगा लोग घर में गंगाजल तो ले आते हैं लेकिन इसे रखने का नियम नहीं जानते। गंगाजल को पवित्र माना जाता है तथा शास्त्रानुसार पूजा-पाठ के अलावा किसी भी चीज को शुद्ध करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसलिए घरों में इसे रखते हुए इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ शास्त्रीय नियमों का पालन करना आवश्यक है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में।  

Sawan 2024 Gangajal offered to Bholenath on Sawan Shivratri, know its benefits and uses at home
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : istock

गंगाजल रखने का स्थान 

  • आप यदि किसी भी तीर्थस्थल पर जाते हैं तो वहां गंगाजल हमेशा प्लास्टिक की बोतल में मिलता है। हम लोग उसी बोतल को घर ले आते हैं और उसी प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल रखते हैं, ऐसा करना इस जल की पवित्रता को भंग करता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी प्लास्टिक को विषैला माना गया है और यह जल प्रदूषण का भी एक कारण माना जाता रहा है। 
  • जहां तक संभव हो गंगाजल को चांदी के पात्र में रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहींकर पाते हैं तो आप तांबे या पीतल के बर्तन में गंगाजल को भर कर रख सकते हैं। प्लास्टिक में रखा गंगाजल आपके किसी भी कार्य की शुद्धता के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता और ना ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण कर सकता है।
Sawan 2024 Gangajal offered to Bholenath on Sawan Shivratri, know its benefits and uses at home
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : istock
  • अपने कमरे या घर के कोने में गंगा जल रखें। हालाँकि, उस स्थान को साफ़ रखना सुनिश्चित करें। इस कारण से,संभ हो तो गंगाजल को पूजा घर में रखने का प्रयास करें। 
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चाहे जिस भी कमरे में गंगाजल रखें लेकिन वहां तामसिक भोजन का सेवन न करें। इसके साथ ही कमरे के ईशान कोण में ही गंगाजल रखें।
  • गंगाजल को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और यह ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि इसे अंधेरे कमरे या अंधेरे कोने में कभी ना रखें। साथ ही इसे प्रयोग करने से पहले हाथ धो लें और पहले प्रणाम करने के बाद ही उपयोग में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Gangajal offered to Bholenath on Sawan Shivratri, know its benefits and uses at home
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : istock

कैसे करें गंगाजल का प्रयोग

  • शिव भगवान को जल अर्पित करें उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिला दें और फिर शिव भगवान का अभिषेक करें, ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 
  • घर के मंदिर में श्री ठाकुर जी के चरणामृत स्वरूप तांबे के लोटे में जल में कुछ बूंदे गंगाजल की व तुलसीदल डालकर रखें। इस पवित्र प्रभु के चरणामृत का सभी  सेवन करें।
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी के दिये में सरसों का तेल डालकर जलाएं। इसके पश्चात् एक लोटा जल में कुछ बूंदे गंगाजल की डालकर उसे इसकी जड़ों में अर्पित करें। आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ ही इससे घर में धनागमन के नए रास्ते खुलेंगे और घर में धन बना रहेगा।
विज्ञापन
Sawan 2024 Gangajal offered to Bholenath on Sawan Shivratri, know its benefits and uses at home
घर में कैसे रखें गंगाजल - फोटो : istock
  • अपने घर को बुरी शक्तियों, बुरी नजर आदि जैसी नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाने के लिए रोजाना अपने घर में गंगा जल का छिड़काव करें। आप इसे दिन के किसी भी समय कर सकते हैं। अगर यह संभव न हो तो कम से कम सुबह के समय घर के मुख्य दरवाजे पर गंगा जल जरूर छिड़कें।
  • जब भी सूर्यदेव को जल अर्पित करें उसमें कुछ बूंदे गंगाजल की डालें, इससे आपके यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व स्वास्थ्य में लाभ होगा।
  • आप पीने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला दे और पूरे दिन उसी पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका मन पवित्र व सकारात्मक होगा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed