फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sindoor Lagane Ke Niyam: इन दो दिनों में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए सिंदूर, जानें इसके सही नियम

Sat, 28 Dec 2024 07:49 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 28 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

हिंदू धर्म में आमतौर पर विवाहित महिलाएं प्रतिदिन अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में कुछ विशेष दिन ऐसे भी होते हैं जब इसे लगाने से बचना चाहिए? आइए जानते हैं इन दिनों के पीछे की मान्यताएं।

विज्ञापन
Rules for applying Sindoor these 2 days in week sindur should not be applied
सिंदूर लगाने के नियम - फोटो : Amar Ujala
2 Days Should Not Apply Sindoor: हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए सिंदूर का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। आमतौर पर विवाहित महिलाएं प्रतिदिन अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में कुछ विशेष दिन ऐसे भी होते हैं जब इसे लगाने से बचना चाहिए? धार्मिक मान्यता के अनुसार, सप्ताह के दो दिनों में सिंदूर लगाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और भाग्य भी संवरता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन दिनों के पीछे की मान्यताएं।


सोमवार को सिंदूर लगाने के नियम
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन शिव जी और देवी पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाओं को मांग में सिंदूर नहीं भरना चाहिए। इसलिए सलाह दी जाती है कि सिर पर पानी डालकर स्नान करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी मांग में भरा हुआ सिंदूर धुल सकता है। ऐसे में पति और संतान के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। यदि संभव हो तो सोमवार के दिन सिंदूर लगाने से बचना चाहिए।
 
Rules for applying Sindoor these 2 days in week sindur should not be applied
सिंदूर लगाने के नियम - फोटो : adobe stock
मंगलवार को न लगाएं सिंदूर 
मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी ब्रह्मचारी थे, इसलिए इस दिन विवाहित महिलाओं को सिंदूर लगाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ने माता सीता के सिंदूर को देखकर उसकी महिमा को समझा और अपने ऊपर इसे लगाया। इसलिए इस दिन सिंदूर लगाने को शुभ नहीं माना जाता।
Rules for applying Sindoor these 2 days in week sindur should not be applied
सिंदूर लगाने के नियम - फोटो : adobe stock
सिंदूर लगाने की दिशा 
सिंदूर लगाने की दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष के अनुसार जब महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, तो उनका चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इन दिशाओं को शुभ और देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules for applying Sindoor these 2 days in week sindur should not be applied
सिंदूर लगाने के नियम - फोटो : adobe stock
सिंदूर लगाने की विधि
सिंदूर लगाने की प्रक्रिया में सही विधि का पालन करना आवश्यक है। मान्यता है कि सिंदूर लगाने से पहले चांदी के सिक्के का उपयोग करना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। 
 
विज्ञापन
Rules for applying Sindoor these 2 days in week sindur should not be applied
सिंदूर लगाने के नियम - फोटो : adobe stock
इसके अलावा सिंदूर लगाने से पहले पति का चेहरा देखने की परंपरा को शुभ माना गया है, जिससे इस प्रक्रिया का प्रभाव अधिक बढ़ता है। इन धार्मिक और ज्योतिषीय नियमों का पालन करके महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय और समृद्ध बना सकती हैं।


Mallikarjuna Jyotirlinga: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में एक साथ विराजित हैं भगवान शिव और माता पार्वती, जानिए दर्शन के लाभ
Daan Ke Niyam: साल के इन 5 दिनों में कभी न दें दान, लग सकता है पितृ दोष
Sakat Chauth 2025: कब है सकट चौथ? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

ये भी पढ़ें

 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed