Purnima 2025 Dates: साल 2025 में पड़ने वाली संपूर्ण पूर्णिमा तिथियां, देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि हर महीने शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पड़ती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण प्रकाश में दिखाई देता है। आइए जानते हैं साल 2025 में किस-किस दिन पूर्णिमा पड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Purnima 2025 Dates: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि हर महीने शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पड़ती है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के सामने होते हैं, और चंद्रमा अपने पूर्ण प्रकाश में दिखाई देता है। धार्मिक दृष्टि से पूर्णिमा व्रत, पूजा, ध्यान और दान के लिए अत्यधिक शुभ मानी जाती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्णिमा तिथि के वैज्ञानिक महत्व की बात की जाए तो इस दौरान सूर्य और चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल अधिक होता है, जिससे समुद्र में ऊंचे ज्वार बनते हैं। यह दिन आयुर्वेद में भी खास माना गया है। इस समय को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन दान और सेवा का विशेष महत्व होता है और माना जाता है कि इस दिन भगवान का ध्यान और आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में किस-किस दिन पूर्णिमा पड़ रही है।
2025 की पूर्णिमा तिथियां
| तिथि | पूर्णिमा का नाम |
| जनवरी 13, 2025, सोमवार | पौष, शुक्ल पूर्णिमा |
| फरवरी 12, 2025, बुधवार | माघ, शुक्ल पूर्णिमा |
| मार्च 14, 2025, शुक्रवार | फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा |
| अप्रैल 12, 2025, शनिवार | चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा |
| मई 12, 2025, सोमवार | वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा |
| जून 11, 2025, बुधवार | ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा |
| जुलाई 10, 2025, बृहस्पतिवार | आषाढ़, शुक्ल पूर्णिमा |
| अगस्त 9, 2025, शनिवार | श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा |
| सितम्बर 7, 2025, रविवार | भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा |
| अक्टूबर 7, 2025, मंगलवार | आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा |
| नवम्बर 5, 2025, बुधवार | कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा |
| दिसम्बर 4, 2025, बृहस्पतिवार | मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा |
Pradosh Vrat 2025: साल 2025 के प्रदोष व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां
पूर्णिमा के दिन शुभ कार्य
- पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
- ध्यान और साधना के लिए यह दिन बेहद लाभकारी माना जाता है। यह आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का उत्तम समय है।
- जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, और धन का दान करने से पुण्य मिलता है। विशेष रूप से इस दिन गोदान, अन्नदान और जलदान का महत्व है।
ये भी पढ़ें
| एकादशी व्रत 2025 लिस्ट |
| प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट |
| संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट |
| मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट |
| अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट |
| पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट |
Ekadashi 2025: साल 2025 के एकादशी व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की सभी तिथियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।