फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   masik shivratri 2025 list in hindi 2025 me masik shivratri kab hai

Masik Shivratri 2025 List: नए साल में किस-किस दिन पड़ेगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें सही तिथि

Tue, 31 Dec 2024 03:19 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 03:19 PM IST
सार

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं साल 2025 में मासिक शिवरात्रि किस-किस दिन पड़ने वाली है।

विज्ञापन
masik shivratri 2025 list in hindi 2025 me masik shivratri kab hai
मासिक शिवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Masik Shivratri 2025 List: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों का विशेष महत्व है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा साल में एक बार महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा और पवित्र दिन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भक्तों की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा, व्रत, और ध्यान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से महाशिवरात्रि के दिन व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में मासिक शिवरात्रि किस-किस दिन पड़ने वाली है।

विज्ञापन


2025 की मासिक शिवरात्रि तिथि लिस्ट
 
तिथि  त्योहार
जनवरी 27, 2025, सोमवार मासिक शिवरात्रि (माघ)
फरवरी 26, 2025, बुधवार महा शिवरात्रि (फाल्गुन)
मार्च 27, 2025, बृहस्पतिवार मासिक शिवरात्रि (चैत्र)
अप्रैल 26, 2025, शनिवार मासिक शिवरात्रि (वैशाख)
मई 25, 2025, रविवार मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ)
जून 23, 2025, सोमवार मासिक शिवरात्रि (आषाढ़)
जुलाई 23, 2025, बुधवार श्रावण शिवरात्रि (श्रावण)
अगस्त 21, 2025, बृहस्पतिवार मासिक शिवरात्रि (भाद्रपद)
सितंबर 19, 2025, शुक्रवार मासिक शिवरात्रि (आश्विन)
अक्तूबर 19, 2025, रविवार मासिक शिवरात्रि (कार्तिक)
नवंबर 18, 2025, मंगलवार मासिक शिवरात्रि (मार्गशीर्ष)
दिसंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार मासिक शिवरात्रि (पौष)


मासिक शिवरात्रि की परंपरा
मासिक शिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए विशेष है। जहां महाशिवरात्रि बड़े पैमाने पर उत्सव के रूप में मनाई जाती है, वहीं मासिक शिवरात्रि हर महीने भगवान शिव की नियमित उपासना का अवसर प्रदान करती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों में जल और बेलपत्र अर्पित करते हैं, और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करते हैं। 2025 में मासिक शिवरात्रि का हर तिथि भक्तों के लिए भगवान शिव की कृपा पाने का अवसर है। चाहे मासिक शिवरात्रि हो या महाशिवरात्रि, इन दिनों व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन


शिवरात्रि के त्योहार को पूरे भारत में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मासिक शिवरात्रि न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि शिव भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

ये भी पढ़ें
 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed