फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान राम ने देवी सीता को मुंह दिखाई में दिया ऐसा उपहार, बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम

Sun, 04 Dec 2016 09:46 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sun, 04 Dec 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
ram sita vivaah panchmi story
राम सीता व‌िवाह

व‌िवाह के मौके पर मुंह द‌िखाई की रस्म होती है ज‌िसमें पत‌ि अपनी पत्‍नी को कोई उपहार देता है। भगवान राम ने मुंह द‌िखाई की रस्म में देवी सीता को ऐसा उपहार द‌िया ज‌िसे पाने के बाद देवी सीता की खुशी का ठ‌िकाना न रहा और भगवान राम बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम।

Trending Videos

भगवान राम ने देवी सीता को मुंह द‌िखाई में द‌िया ऐसा उपहार, बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम

ram sita vivaah panchmi story
राम सीता

भगवान राम का व‌िवाह मार्गशीर्ष महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी त‌िथ‌ि को हुआ था। इस वर्ष यह त‌िथ‌ि 4 द‌िसंबर को है। भगवान राम का व‌िवाह रामायाण का एक अनोखा प्रसंग है ज‌िसके बारे में रामचर‌ित मानस में बड़ा ही सुंदर प्रसंग आया है क‌ि देवी सीता और भगवान राम की पहली मुलाकात वाट‌िका में हुई जब देवी सीता मां गौरी की पूजा करने आती है और भगवान राम गुरू व‌िश्वाम‌ित्र जी के ल‌िए फूल लेने आते हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर मोह‌ित हो जाते हैं।

भगवान राम ने देवी सीता को मुंह द‌िखाई में द‌िया ऐसा उपहार, बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम

ram sita vivaah panchmi story
Sita Ram

देवी सीता मां गौरी की पूजा करके प्रार्थना करती है क‌ि उन्हें भगवान राम ही पत‌ि रूप में प्राप्त हों। मां गौरी देवी सीता के मन की बात को जानती है और कहती हैं  'मनु जाहि राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुन्दर सावरो। करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो ॥' और देवी सीता को वरदान स्वरूप भगवान राम प‌त‌ि रूप में प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम ने देवी सीता को मुंह द‌िखाई में द‌िया ऐसा उपहार, बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम

ram sita vivaah panchmi story
राम सीता

व‌िवाह में कई तरह की बाधाएं आती हैं ज‌िनमें स्वयंवर की शर्त और भगवान राम की कुंडली में मौजूद मंगल‌िक योग भी शाम‌िल होता है। लेक‌िन तमाम बाधाएं दूर होती चली जाती है और भगवान राम का देवी सीता के साथ व‌िवाह हो जाता है। इस अद्भुत व‌िवाह में शाम‌िल होने सभी देवी-देवता वेष बदलकर आते हैं। लेक‌िन व‌िवाह की सबसे खास बात तब होती है जब व‌िवाह के बाद पहली बार देवी सीता और भगवान राम की मुलाकात होती है।

विज्ञापन

भगवान राम ने देवी सीता को मुंह द‌िखाई में द‌िया ऐसा उपहार, बन गए मर्यादा पुरुषोत्तम

ram sita vivaah panchmi story
Ram Sita

व‌िवाह के बाद मुंह द‌िखाई की रस्म होती है। इस रस्म में पत‌ि अपनी पत्नी को कोई उपहार देता है। भगवान राम ने इस रस्म के दौरान देवी सीता को कोई भी भौत‌िक उपहार देने की बजाय एक वचन द‌िया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed