Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन जल्द ही आने वाला है। हर साल सावन माह की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल सावन माह की पूर्णिमा 30 अगस्त को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया होने की वजह से राखी का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन बहनें भाईयों की कलाई पर प्यार का धागा बांधती हैं। हिंदू धर्म में पौराणिक समय से ही यह पर्व मनाया जा रहा है। पहले मजबूत रेशमी धागे से राखी बनती थी, लेकिन आज के समय में रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइन की राखियां मिलने लगी हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए महंगी और सुंदर दिखने वाली राखी खरीदने की कोशिश करती हैं। अब तो बाजार में कुछ राखियां ऐसी भी राखियां आने लगी हैं जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इन्हें भाई की कलाई पर बांधना शुभ नहीं होता है। इसलिए राखी बांधते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं राखी खरीदते और बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Raksha Bandhan 2023: आने वाला है रक्षाबंधन का त्योहार, भाई के लिए राखी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजकल बाजार में छोटे बच्चों के लिए अलग-अलग कार्टून वाली राखियां मिलने लगी हैं जो देखने में तो काफी सुंदर लगती हैं, लेकिन ऐसी राखी पर कुछ अशुभ चिन्ह बने होते हैं। ऐसी राखियां भाई के जीवन में नकारात्मकता लाती हैं। ऐसे में भाई के लिए राखी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उस पर किसी तरह का कोई अशुभ चिह्न न बना हो।
भाई को इस रंग की राखी न बांधे
हिंदू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिस राखी में काला धागा या किसी भी प्रकार से काले रंग का इस्तेमाल किया गया हो, उसे न तो खरीदें और न ही भाई की कलाई पर बांधें।
Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
देवी-देवता की तस्वीर वाली राखी
बहुत सी बहनें देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी को शुभ समझ कर खरीद लेती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की राखियां आपके भाई की कलाई पर लंबे समय तक बंधी रहती हैं, जिसकी वजह से ये अपवित्र भी हो जाती हैं। कभी-कभी ये टूट कर इधर-उधर गिर जाती हैं। ऐसे में भगवान का अपमान होता है, इसलिए देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी भाई की कलाई पर न बांधें।
खंडित राखी बांधने से बचें
कई बार जल्दबाजी के चक्कर में आप खंडित राखी खरीद कर घर ले आती हैं और भाई की कलाई पर बांध भी देती हैं। जबकि ऐसी राखी नहीं बांधनी चाहिए। यदि ऐसी राखी आपके पास आ जाए तो इसे भाई की कलाई पर न बांधें, क्योंकि खंडित चीजें शुभ काम के लिए सही नहीं मानी जाती हैं।