फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 04 Jul 2023 09:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 04 Jul 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 starting Date Shravan Somwar Vrat Raksha Bandhan teej Vrat and Festival List In Hindi
Sawan 2023 Month Vrat and Festival List - फोटो : iStock

Sawan 2023 Month Vrat and Festival List: इस साल शिव जी का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से शुरू होकर ये माह 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव जी को तो समर्पित है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में होता है। इसके अलावा सावन माह के सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए काफी खास माने जाते हैं। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। साथ ही सावन के महीने में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सावन में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। तो चलिए देखते हैं सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट... 



Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग 

Sawan 2023 starting Date Shravan Somwar Vrat Raksha Bandhan teej Vrat and Festival List In Hindi
Sawan 2023 Month Vrat and Festival List - फोटो : अमर उजाला

सावन 2023 के व्रत और त्योहार 
 

4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ
6 जुलाई,  गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत 
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
17  जुलाई, सोमवार श्रावण अमावस्या 
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई रविवार, प्रदोष व्रत

Kanwar Yatra: क्या आप जानते हैं सबसे पहला कांवडिया कौन था? जानिए कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत

Sawan 2023 starting Date Shravan Somwar Vrat Raksha Bandhan teej Vrat and Festival List In Hindi
Sawan 2023 Month Vrat and Festival List - फोटो : iStock
1 अगस्त, मंगलवार पूर्णिमा व्रत 
4 अगस्त, शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
12 अगस्त, शनिवार परम एकादशी
13 अगस्त, रविवार प्रदोष व्रत
14 अगस्त, सोमवार मासिक शिवरात्रि
16 अगस्त, बुधवार अमावस्या
17 अगस्त, गुरुवार सिंह संक्रांति
19 अगस्त, शनिवार हरियाली तीज
21 अगस्त, सोमवार नाग पंचमी
27 अगस्त, रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त, सोमवार प्रदोष व्रत
29 अगस्त, मंगलवार ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त, बुधवार रक्षा बंधन
31 अगस्त, गुरुवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 starting Date Shravan Somwar Vrat Raksha Bandhan teej Vrat and Festival List In Hindi
Sawan 2023 Month Vrat and Festival List - फोटो : iStock

सावन सोमवार 2023 
 

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त

विज्ञापन
Sawan 2023 starting Date Shravan Somwar Vrat Raksha Bandhan teej Vrat and Festival List In Hindi
Sawan 2023 Month Vrat and Festival List - फोटो : istock
सावन मंगला गौरी व्रत 2023
 
पहला मंगला गौरी व्रत 4 जुलाई 2023
दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई 2023
तीसरा मंगला गौरी व्रत 18 जुलाई 2023
चौथा मंगला गौरी व्रत 25 जुलाई 2023
पांचवा मंगला गौरी व्रत 1 अगस्त 2023
छठा मंगला गौरी व्रत 8 अगस्त 2023
सातवा मंगला गौरी व्रत 15 अगस्त 2023
आठवां मंगला गौरी व्रत 22 अगस्त 2023
नौवां मंगला गौरी व्रत 29 अगस्त 2023
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed