फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी ने बताई भगवान शिव को प्रसन्न करने की विधि, पूरी होगी हर मनोकामना

Sat, 05 Jul 2025 01:55 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 05 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

संत प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार भोलेनाथ की पूजा में दिखावटी साधनों की कोई आवश्यकता नहीं होती, उनकी भक्ति सच्चे हृदय और श्रद्धा से की जाए तो भी वे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj told what to do to please mahadev sawan 2025 disprj
प्रेमानंद महाराज जी ने बताई भगवान शिव को प्रसन्न करने की विधि - फोटो : adobe stock

Premanand Ji Maharaj: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। इस माह में शिव भक्त सच्चे मन से शिव जी की उपासना करते हैं ताकि वे अपने जीवन से संकटों को दूर कर सकें और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकें। संत प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार भोलेनाथ की पूजा में दिखावटी साधनों की कोई आवश्यकता नहीं होती, उनकी भक्ति सच्चे हृदय और श्रद्धा से की जाए तो भी वे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज जी ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय बताए हैं।



Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं ये लाभ, दूर होती हैं सभी मानसिक और शारीरिक समस्याएं
Kawad Yatra 2025: पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा? जान लें जरूरी नियम और सामग्री

Premanand Ji Maharaj told what to do to please mahadev sawan 2025 disprj
शिव जी को प्रसन्न कैसे करें? - फोटो : adobe stock

शिव जी को प्रसन्न कैसे करें?
प्रेमानंद जी बताते हैं कि भगवान शिव अत्यंत सरल स्वभाव और करुणा के प्रतीक हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए महंगे या भव्य पूजन-सामग्री की जरूरत नहीं होती। भगवान शिव की पूजा चुल्लू पानी चढ़ाकर भी की जा सकती है। वे कहते हैं कि भगवान शिव 'आशुतोष' हैं, यानी थोड़ी-सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाने वाले।

July Purnima 2025: जुलाई में कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें क्यों है ये पूर्णिमा खास
Kawad Yatra 2025: क्या है कांवड़ यात्रा का इतिहास? जानें कैसे हुई शुरुआत और क्या है महत्व

Premanand Ji Maharaj told what to do to please mahadev sawan 2025 disprj
शिव भक्ति का महत्व - फोटो : adobe stock

शिव भक्ति का महत्व
प्रेमानंद जी एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने अयोध्यावासियों से कहा था कि वे एक राजा के रूप में नहीं, बल्कि एक भक्त के रूप में निवेदन कर रहे हैं, जो भी मेरी भक्ति करना चाहता है, उसके लिए पहले शिव कृपा प्राप्त करना आवश्यक है। शिव की कृपा के बिना कोई भी मेरी शुद्ध भक्ति नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj told what to do to please mahadev sawan 2025 disprj
हरि और हर का संबंध - फोटो : freepik

हरि और हर का संबंध
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, 'हरि' (भगवान विष्णु) और 'हर' (भगवान शिव) वास्तव में एक ही सत्ता के दो रूप हैं। उनका मानना है कि जीवन के हर क्षण में, चाहे चलना हो या बैठना, मन में अपने आराध्य का स्मरण करना ही सच्ची साधना है।

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
Gita Shlok: गीता के ये पांच श्लोक दिलाते हैं मानसिक शांति और गुस्से से छुटकारा, सभी को पढ़ना चाहिए

विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj told what to do to please mahadev sawan 2025 disprj
महादेव की कृपा - फोटो : iStock

महादेव की कृपा
भगवान शंकर अत्यंत दयालु हैं और यदि कोई व्यक्ति एकाग्र मन और पूर्ण समर्पण के साथ उनकी भक्ति करता है, तो वे उसके अंतरमन के द्वार खोल देते हैं। प्रेमानंद जी कहते हैं कि सच्चे भाव से की गई शिव आराधना कभी व्यर्थ नहीं जाती, महादेव उस पूजा को अवश्य स्वीकार करते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed