July Purnima 2025: जुलाई का महीना आरंभ होते ही हिंदू पंचांग के महत्वपूर्ण पर्वों का सिलसिला शुरू हो जाता है। जुलाई में पड़ने वाली पूर्णिमा इसलिए खास है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म में अत्यंत पावन और पुण्यदायी माना गया है। इस दिन गुरु के प्रति आस्था, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।
July Purnima 2025: जुलाई में कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें क्यों है ये पूर्णिमा खास
जुलाई में पड़ने वाली पूर्णिमा इसलिए खास है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं वर्ष 2025 में जुलाई की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा किस दिन पड़ेगी।
गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि
पंचांग के अनुसार जुलाई महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई की रात 1 बजकर 36 मिनट से हो रही है और इसका समापन 11 जुलाई की रात 2 बजकर 6 मिनट पर होगा। इसलिए इस बार 10 जुलाई 2025 को पूर्णिमा पड़ रही है और इसी दिन का गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
Gita Shlok: गीता के ये पांच श्लोक दिलाते हैं मानसिक शांति और गुस्से से छुटकारा, सभी को पढ़ना चाहिए
गुरु पूर्णिमा 2025 के शुभ मुहूर्त
इस पावन दिन पर पूजा-पाठ और व्रत का विशेष महत्व है। यदि आप शुभ समय में पूजन करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्तों का पालन कर सकते हैं।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 बजे से 07:41 बजे तक
अमृत काल- राज 12:55 बजे से, जुलाई 11 रात 02:35 बजे तक
विजय मुहूर्त- दिन में 02:45 बजे से 03:40 बजे तक
गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक भाव भी है। यह दिन हमें हमारे जीवन में गुरु के मार्गदर्शन और योगदान को स्मरण करने का अवसर देता है। यह वही दिन है जब आदियोगी भगवान शिव ने सप्तऋषियों को प्रथम बार ज्ञान प्रदान किया था और स्वयं वे प्रथम गुरु कहलाए।
Putrada Ekadashi 2025: सावन में कब है पुत्रदा एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा विधि
Pradosh Vrat 2025: जुलाई के पहले प्रदोष पर ऐसे पाएं महादेव की कृपा, दूर होंगी परेशानियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।