{"_id":"676fc5e0e6517a82a107ebb1","slug":"new-year-2025-ganesh-puja-vidhi-on-new-year-first-day-for-good-luck-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: साल के पहले दिन इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, पूरे वर्ष बरसेगी कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
New Year 2025: साल के पहले दिन इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, पूरे वर्ष बरसेगी कृपा
Wed, 01 Jan 2025 07:50 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:50 AM IST
सार
1 जनवरी 2025 को आरोग्य व्रत का शुभ अवसर बन रहा है। नए साल का पहला दिन बुधवार को पड़ रहा है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है, और उनकी पूजा से सभी कार्य सफल होते हैं।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन इस तरह करें गणेश पूजा
- फोटो : Amar Ujala
Ganesh Puja Vidhi On New Year First Day: साल 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और यदि आप इस पूरे वर्ष स्वस्थ और निरोगी रहना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। वर्ष 2025 की शुरुआत 1 जनवरी, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान और मानव कल्याण के कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, यह तिथि नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ जीवन में नए संकल्पों को शुरू करने के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है।
नए साल के पहले दिन इस तरह करें गणेश पूजा
- फोटो : freepik
आरोग्य व्रत व्रत न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
Makar Sankranti 2025: नए साल में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? यहां जानें शुभ स्नान और दान मुहूर्त
नए साल के पहले दिन इस तरह करें गणेश पूजा
- फोटो : freepik
पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का संयोग साल 2025 को विशेष बना रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान गणेश के मंत्रों, स्तोत्रों का पाठ और आरोग्य व्रत का संकल्प लेने से शारीरिक रोग, दुख और कष्ट दूर होंगे। साथ ही, इस दिन किए गए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों का प्रभाव दीर्घकालिक होता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को आत्मविश्वास, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन इस तरह करें गणेश पूजा
- फोटो : freepik
आरोग्य व्रत का महत्व
आरोग्य व्रत अपने ईष्ट देव को समर्पित किया जाता है। दरअसल, हर व्यक्ति का ईष्ट देव अलग होता है- कुछ लोग भगवान विष्णु को पूजते हैं, कुछ शिव जी को, तो कुछ लोग अन्य देवी-देवताओं की आराधना करते हैं। यह व्रत ईष्ट देवता को प्रसन्न करने का एक सशक्त माध्यम है। यदि यह व्रत पूर्ण श्रद्धा और विधिपूर्वक अपने ईष्ट देव को समर्पित करके किया जाए, तो इसका संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

इस व्रत में शुद्ध जल, दूध और फलों का सेवन किया जा सकता है। साथ ही इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वर्ष 2025 का यह शुभारंभ विशेष दिन और तिथि के कारण अत्यंत लाभकारी रहेगा और भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में गंगा स्नान से पहले जान लें इसके नियम, नहीं आएगी कोई बाधा
ये भी पढ़ें
| एकादशी व्रत 2025 लिस्ट |
| प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट |
| संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट |
| मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट |
| अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट |
| पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट |
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।