फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time In Delhi Noida Mumbai And Other Cities Chand Kab Niklega

करवा चौथ 2026: 29 अक्तूबर को सुहागिनों का व्रत, दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत बाकी शहरों में कब निकलेगा चांद ?

Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time: इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर चांद के दर्शन का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस दिन देश के प्रमुख शहरों में कब निकलेगा करवा चौथ पर चांद। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time In Delhi Noida Mumbai And Other Cities Chand Kab Niklega
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष करवा चौथ का पर्व गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं और शाम को चांद के निकलने का इंतजार रहता है। चांद के निकलने से पहले सुहागिन महिलाएं करवा माता, भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं।

विज्ञापन


करवा चौथ पर देशभर में चांद के निकलने के समय स्थानीय आधार पर तय होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की शाम को नई दिल्ली में चांद के निकलने का समय करीब 8 बजकर 17 मिनट  है, वहीं मुबंई में चांद करीब रात के 9 बजे दिखाई देगा। देश के दूसरे शहरों में 29 अक्तूबर को चांद निकलने के समय में थोड़ा बहुत अंतर रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय, पूजा मुहूर्त, व्रत की अवधि और धार्मिक महत्व क्या रहेगा। 
विज्ञापन


करवा चौथ 2026:  चांद निकलने का समय क्या रहेगा ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को है। करवा चौथ का यह व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होकर शाम को चांद के दर्शन होने तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर को नई दिल्ली में चंद्रोदय का समय करीब शाम 08 बजकर 17 मिनट पर होगा। वहीं करवा चौथ का व्रत सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा। इस दौरान करवा चौथ पर शाम पूजा का मुहूर्त 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। हालांकि देश के दूसरे शहरों में चांद के निकलने के समय थोड़ा अंतर रहेगा। ऐसे में स्थानीय पंचांग के आधार पर चंद्रोदय पर चांद के दर्शन करते हुए व्रत को पूरा किया जा सकता है।


करवा चौथ की तारीख: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार

  • व्रत शुरू होने का समय: सुबह 6:31 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
  • दिल्ली में चंद्रोदय का समय: रात 8:17 बजे  

करवा चौथ 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

 

शहर 

चंद्रोदय का समय

1

नई दिल्ली

शाम 8:17 बजे

2

नोएडा

शाम 8:16 बजे

3

गुरुग्राम

शाम 8:18 बजे

4

चंडीगढ़

शाम 8:12 बजे

5

जयपुर

शाम 8:28 बजे

6

लखनऊ

शाम 8:06 बजे

7

पटना

शाम 7:52 बजे

8

कोलकाता

शाम 7:47 बजे

9

भोपाल

शाम 8:31 बजे

10

इंदौर

शाम 8:39 बजे

11

अहमदाबाद

शाम 8:52 बजे

12

मुंबई

रात 9:00 बजे

13

पुणे

शाम 8:58 बजे

14

हैदराबाद

शाम 8:41 बजे

15

बंगलुरू

शाम 8:55 बजे

16

चेन्नई

शाम 8:44 बजे

17

नागपुर

शाम 8:29 बजे

18

रायपुर

शाम 8:18 बजे

नोट: चंद्रोदय का समय स्थानीय पंचांग और मौसम के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।


करवा चौथ 2026: पूजा मुहूर्त और व्रत अवधि

  • करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व होता है। करवा चौथ की शाम को चांद के निकलने से पहले सुहागिन महिलाएं करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं, फिर चंद्रोदय होने पर चांद के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं। 

करवा चौथ 2026: तिथि और समय

करवा चौथ

तिथि और समय

करवा चौथ की तिथि

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026

चतुर्थी तिथि आरंभ

29 अक्तूबर, सुबह 1:06 बजे

चतुर्थी तिथि समापन

29 अक्तूबर, रात 10:09 बजे

पूजा मुहूर्त

शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक

व्रत आरंभ

सुबह 6:31 बजे से

चंद्रोदय का समय

रात करीब 8:17 बजे


करवा चौथ 2026: 28 या 29 अक्तूबर कब रखा जाएगा व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, भद्रा और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, जानें किसके लिए क्या है शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed