New Year 2023 Surya Dev Puja Manta: साल 2023 का उदय हो चुका है। आज नए साल की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में नए साल का पहला दिन सूर्य देव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। भगवान सूर्य देव यश, कीर्ति, पद-प्रतिष्ठा और आरोग्य के देवता माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन उनके मंत्रों का जाप करें। ये रहे सूर्य देव के चमत्कारी मंत्र...
New Year 2023: आज नए साल के पहले दिन करें सूर्य देव के इन मंत्रों जाप, साल भर सफलता चूमेगी कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य देव के 12 नामों के मंत्र
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते।
सप्ताश्वरथमारूढ़ं प्रचंडं कश्यपात्मजम्, श्वेतपद्यधरं देव तं सूर्यप्रणाम्यहम्।।
सूर्य आरोग्य दायक मंत्र
ऊँ नम: सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे।
आयु ररोग्य मैस्वैर्यं देहि देव: जगत्पते।।
सूर्य बीज मंत्र
।। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ।।
सूर्य गायत्री मंत्र
।। ॐ भास्कराय विद्महे महादुत्याथिकराया धीमहि तनमो आदित्य प्रचोदयात् ।।
आदित्य हृदयं मंत्र
।।आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्
जयावहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम्।।
- कहा जाता जाता है कि सूर्य देव के मंत्रों का जाप करने से शरीर ऊर्जावान होता और मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
- सूर्य देव के मंत्रों से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर होता है।
- सूर्य मंत्र के जाप से लोगों को अपना ध्यान मजबूत करने में मदद मिलती है।
- एकाग्रता क्षमता में वृद्धि होती है और भगवान सूर्य से बुद्धि व ज्ञान आशीर्वाद मिलता है।