Kapardish Vinayak Chaturthi 2026: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि-विवेक का देवता माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। अक्टूबर 2026 में आने वाली चतुर्थी को भगवान गणेश के कपर्दिश स्वरूप की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार कपर्दिश गणेश का संबंध तप, ज्ञान, वैराग्य और आत्मसंयम से है। इस बार कपर्दिश विनायक चतुर्थी का व्रत 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं कपर्दिश विनायक चतुर्थी की सही तिथि, पूजा का शुभ समय, चंद्रदर्शन का वर्जित समय, धार्मिक महत्व और पूजा विधि।
कपर्दिश विनायक चतुर्थी व्रत: जानें गणपति पूजन का मुहूर्त, चंद्र दर्शन का समय और धार्मिक महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:31 AM IST
सार
Kapardish Vinayak Chaturthi 2026: कपर्दिश विनायक चतुर्थी का व्रत 14 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश के तपस्वी स्वरूप कपर्दिश की पूजा की जाती है। जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, वर्जित चंद्रदर्शन का समय, पूजा विधि और व्रत कथा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन