Meaning Of Peepal Tree Grows On Wall: पेड़-पौधों को न केवल भौगोलिक बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन सभी में देवी-देवताओं का वास होता है, जिसके प्रभाव से हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नियमित रूप से पेड़-पौधों को पानी और उनकी उपासना करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक रूप से भी शांति महसूस करता है। इनमें पीपल को अत्यंत पवित्र माना जाता है।
Peepal Tree Grows On Wall: घर की दीवार पर पीपल का निकलना शुभ या अशुभ ?
Meaning Of Peepal Tree Grows On Wall: पेड़-पौधों को न केवल भौगोलिक बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन सभी में देवी-देवताओं का वास होता है, जिसके प्रभाव से हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की दीवारों पर पीपल का निकलना शुभ या अशुभ ?
वास्तु के अनुसार अगर घर की दीवार पर पीपल निकलता है, तो यह अशुभ होता है। इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती हैं। मान्यता है कि इसके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
Karwa Chauth 2025 Date: इस बार कब मनाया जाएगा करवा चौथ ? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में अचानक पीपल के पेड़ का आना मुख्य रूप से नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे अक्सर तनाव बढ़ने लगता है। यही नहीं इससे परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।
Pitru Paksha 2025: जानिए क्या होता है पितृदोष और इसे दोष दूर करने के सरल उपाय
घर की दीवार पर पीपल निकलने पर क्या करें ?
अगर घर की दीवारों पर पीपल निकल आया है, तो इसे काटने की भूल न करें। आप किसी अनुभवी माली को बुलाकर इसे हटा सकती हैं। इसके अलावा पेड़ के हट जाने के बाद उस स्थान की दरारों को सीमेंट से जरूर भर दें, अन्यथा इससे घर में नकारात्मकता आ सकती हैं।
Bhadrapada Purnima Stotra Lyrics: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में आएगी समृद्धि
पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़कें। वहीं दीवारों पर पीपल निकल आने के बाद आप घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करें और कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि यह सरल उपाय सकारात्मकता का संचार करता है।
Chandra Grahan 2025: ग्रहण के दौरान भोजन में तुलसी क्यों डाली जाती है? जानें तुलसी और कुशा का महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।