Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और उन्हें फल, मिठाई, वस्त्र व फूल अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में फूलों का भी विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि देवी के स्वरूप के अनुसार पुष्प अर्पित करने से श्रद्धा और भक्ति का भाव प्रकट होता है। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के किस स्वरूप को कौन-सा फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2026: मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक, जानें 9 देवियों के प्रिय फूल
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:52 AM IST
सार
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान प्रत्येक देवी को प्रिय फूल अर्पित करने से पूजा का विशेष महत्व होता है। जानें किस दिन किस देवी को कौन-सा फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन