फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025 Date: इस बार कब मनाया जाएगा करवा चौथ ? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Thu, 04 Sep 2025 06:47 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 04 Sep 2025 06:47 PM IST
सार

Karwa Chauth 2025 Date: पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम संचार के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Date puja muhurat and moonrise time know kab hai Karwa Chauth
Karwa Chauth 2025 Date - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth 2025 Date: पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम संचार के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है। चूंकि व्रत निर्जला होता है, इसलिए खान-पान से लेकर पानी पीने तक की भी मनाही होती हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व को पति-पत्नी के प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।


 

यदि करवा चौथ पर सच्चे भाव से कथा का पाठ और कुछ उपाय किए जाए, तो सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही पति की तरक्की के योग का निर्माण भी होता है। भारत में हर साल इस त्योहार को भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाता है। यही नहीं महिलाएं करवा चौथ की तैयारी लगभग महीने भर पहले से शुरू कर देती हैं। परंतु साल 2025 में यह उपवास कब रखा जाएगा, यह सवाल बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वर्ष करवा चौथ कब है और इस तिथि पर चंद्रमा निकलने का समय क्या रहेगा।

Karwa Chauth 2025 Date puja muhurat and moonrise time know kab hai Karwa Chauth
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी। - फोटो : adobe stock

कब है करवा चौथ
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी। तिथि का समापन 10 अक्तूबर को रात 7 बजकर 38 पर है। उदया तिथि के मुताबिक करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 5 बजकर 57 मिनट से पूजा का मुहूर्त शुरू होगा और रात 7 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 42 मिनट पर माना जा रहा है।

Karwa Chauth 2025 Date puja muhurat and moonrise time know kab hai Karwa Chauth
पूजा के लिए आप मिट्टी का एक कलश, चंदन  और तांबे लोटा रख लें। - फोटो : freepik

करवा चौथ पूजा सामग्री
पूजा के लिए आप मिट्टी का एक कलश, चंदन  और तांबे का लोटा रख लें। इसके अलावा फूल, फूल माला, दीपक ,धूप रोली, चावल, मिठाई, फल, मेवे, करवा चौथ की कथा की पुस्तक, छलनी शुद्ध जल, दूध और दान का सामान भी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Date puja muhurat and moonrise time know kab hai Karwa Chauth
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। - फोटो : freepik

पूजन विधि
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद घर की सभी दीवारों पर आप गेरू से फलक बनाकर करवा का चित्र बना दें। इसके अलावा फिर आप  एक चौकी लेकर और उसपर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। इसपर करवा माता की तस्वीर को स्थापित कर दें।

Mangal Gochar 2025: मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए वृषभ राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Date puja muhurat and moonrise time know kab hai Karwa Chauth
शाम को पूजा का मुहूर्त देखकर देवी के आगे दीप जलाएं। इस दौरान आप साफ कलश में चावल भरकर उसे दान के लिए रख दें। - फोटो : freepik

शाम को पूजा का मुहूर्त देखकर देवी के आगे दीप जलाएं। इस दौरान आप साफ कलश में चावल भरकर उसे दान के लिए रख दें। आप चाहे तो कुछ वस्त्र या पैसे भी रख सकती हैं। रात में चांद निकलने के बाद सर्वप्रथम चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद छन्नी से पति का चेहरा देखें और उनके हाथों से पानी पीएं। अंत में पति और घर के सभी बड़ों के पैर छूकर आप व्रत का पारण कर सकते हैं।

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Bhado Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान होगा लाभकारी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed