कल से यानी 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा पृथ्वी पर हाथी पर सवार होकर आएंगी। 19 अक्तूबर को महाष्टमी और महानवमी मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ और भाग्यशाली रहेगा।
शारदीय नवरात्रि पर ग्रहों संयोग
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि के दौरान ग्रहों और नक्षत्रों का अच्छा शुभ संयोग बनेगा। 17 अक्तूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। जहां पर शुक्र और बुध पहले से मौजूद हैं, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं शुकादित्य और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे जिससे हंस राजयोग, शुक्र तुला राशि में जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। 11 अक्तूबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिससे शुक्र संग युति करते हुए कलात्मक योग का निर्माण होगा।
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि और मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। तरक्की के अच्छे योग हैं। इस दौरान आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि अच्छे परिणाम देगा।
3 of 6
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि और मिथुन राशि
शारदीय नवरात्रि मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। नौकरी-व्यापार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ अच्छे और सुनहरे मौके मिलेंगे। कोई बड़ी सफलता आपके हाथ लग सकती है। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
4 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि और सिंह राशि
शारदयी नवरात्रि पर सिंह राशि वालों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलेगी। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उच्चाधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। व्यापार में आर्थिक उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आय के कई स्त्रोतों में अचानक से वृद्धि होगी।
5 of 6
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शारदीय नवरात्रि के दौरान ग्रहों के संयोग के चलते कार्यो में उन्नति और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकर में अच्छे-अच्छे प्रस्ताव एक साथ देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आय में अचानक से कोई नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। धन के लेन-देन में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। सुख समाचार सुनने को मिल सकता है। आय में अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।