फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां

Fri, 25 Apr 2025 01:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

13 अप्रैल 2025 को खरमास समाप्त हो चुका है, जिसके बाद से लगातार शादी की शहनाईयां बज रही है। अप्रैल का महीना खत्म होने को है, ऐसे में आइए जानते हैं कि मई के महीने में विवाह के शुभ योग कब-कब बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
May Vivah Muhurat 2025 Check Dates Auspicious Wedding in May Details in Hindi
विवाह शुभ मुहूर्त 2025 - फोटो : Adobe Stock

May Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य मुहूर्त को देखते हुए ही किया जाता है। इसीलिए किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले उनका शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी हो जाता है। खासतौर पर शादी-ब्याह को लेकर इसकी महत्ता और भी बढ़ जीता ही। विवाह हमारे शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का हिस्सा है। इसके लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है।



13 अप्रैल 2025 को खरमास की समाप्ति के साथ ही शादी-विवाह का शुभ समय शुरू हो चुका है। तब से लेकर अब तक कई घरों में मांगलिक कार्यों की रौनक देखी जा रही है। अप्रैल धीरे-धीरे विदा लेने को है और अब सबकी नजरें मई महीने पर टिकी हैं, जब विवाह के लिए एक से बढ़कर एक शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर आप या आपके परिवार में किसी की शादी की योजना है, तो जानिए मई 2025 में कौन-कौन से दिन विवाह के लिए अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं।

Masik Shivratri 2025: किस दिन रखा जाएगा अप्रैल माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, पूजा विधि और भोग
Morning Astro Tips: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से करें दिन की शुरुआत, खुशहाल रहेगा जीवन

May Vivah Muhurat 2025 Check Dates Auspicious Wedding in May Details in Hindi
मई में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त  - फोटो : freepik

मई में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 
विवाह के लिए मई का महीना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह इस दौरान वैशाख-ज्येष्ठ माह रहता है। अगर आप भी मई के महीने में शादी करने की सोच रहे हैं, तो इस महीने की शुभ तिथियां 1, 5, 6, 8, 10,14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई हैं।

May Vivah Muhurat 2025 Check Dates Auspicious Wedding in May Details in Hindi
मई विवाह मुहूर्त 2025 - फोटो : अमर उजाला
मई विवाह मुहूर्त 2025

मई 1, 2025, बृहस्पतिवार 
मई 5, 2025, सोमवार 
मई 6, 2025, मंगलवार 
मई 8, 2025, बृहस्पतिवार
मई 10, 2025, शनिवार 
मई 14, 2025, बुधवार 
मई 15, 2025, बृहस्पतिवार 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
May Vivah Muhurat 2025 Check Dates Auspicious Wedding in May Details in Hindi
मई विवाह मुहूर्त 2025 - फोटो : अमर उजाला

मई 16, 2025, शुक्रवार 
मई 17, 2025, शनिवार 
मई 18, 2025, रविवार 
मई 22, 2025, बृहस्पतिवार 
मई 23, 2025, शुक्रवार 
मई 24, 2025, शनिवार 
मई 27, 2025, मंगलवार 
मई 28, 2025, बुधवार 
 

विज्ञापन
May Vivah Muhurat 2025 Check Dates Auspicious Wedding in May Details in Hindi
मई विवाह मुहूर्त 2025 - फोटो : freepik
मई का महीना हमेशा से ही शादी-ब्याह के लिहाज से खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम भी अनुकूल रहता है। पंडितों द्वारा सुझाए गए कई श्रेष्ठ मुहूर्त इसी महीने में आते हैं। ऐसे में विवाह के इच्छुक परिवारों के पास कई विकल्प मौजूद होते हैं, जिससे वे अपनी सुविधा और तैयारी के अनुसार एक तारीख चुन सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति इस महीने को और भी पवित्र और मंगलकारी बना देती है। ऐसे में यह समय विवाह जैसे पवित्र बंधन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अपनी राशियों के अनुसार करें इन चीजों का दान और खरीदारी, मिलेंगे शुभ फल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed