Masik Shivratri 2025: किस दिन रखा जाएगा अप्रैल माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, पूजा विधि और भोग
हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि अप्रैल माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा औक इस दिन भगवान शिव को कौन-कौन सी वस्तुएं भोग के रूप में अर्पित करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल 2025 में मासिक शिवरात्रि कब है?
दृक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 8:27 बजे शुरू होकर 27 अप्रैल को तड़के 4:49 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत 26 अप्रैल, शनिवार को रखा जाएगा और इसी दिन भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी।
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों भोग के रूप में अर्पित की जाती हैं। इनमें खीर, मालपुआ, मौसमी फल, ठंडाई और लस्सी विशेष रूप से शामिल होते हैं। माना जाता है कि ये सभी भोग भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं।
Hanuman Chalisa Lyrics: हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को पढ़ें चालीसा, इस विधि से करें पाठ
शुभ योगों
इस मासिक शिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अमृत काल 27 अप्रैल रात 01:31 बजे से 02:56 बजे तक रहेगा।
Rudraksha Wearing Rules: कैसे पहनें रुद्राक्ष? ज्योतिष अनुसार जानिए धारण करने की विधि और नियम
Amar Ujala Samwad 2025: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया-घर में संत पधारे और हुई ऐसी घटना की बन गए कथावाचक
Maa Laxmi ki Priya Rashi: इन तीन राशि के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी
इन मंत्रों का करें जाप
शिवरात्रि की पूजा में मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आप इन मंत्रों का जप कर विशेष पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ सांब सदाशिव नमो नमः
ऊं पषुप्ताय नमः
Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान के अलावा करें ये काम, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।