फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Masik Shivratri 2025: विवाह में आ रही है अड़चनें तो मासिक शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
सार

मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और विधिपूर्वक शिव पूजन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2025 Date Astro Remedies For Delaying in Marriage Shiv Puja For Marriage Issues
May Masik Shivratri 2025 Upay - फोटो : adobe stock

May Masik Shivratri 2025 Upay: हर माह आने वाली शिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अति शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ अन्न, वस्त्र और अन्य जरूरतमंद चीजों का दान करते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और विधिपूर्वक शिव पूजन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।



यदि आप भी इस खास दिन पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय ज़रूर करें। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में पानी पिलाने का क्या है धार्मिक महत्व, जानें क्यों किया जाता है जल दान
Morning Astro Tips: सूर्योदय से पहले महिलाएं जरूर करें ये उपाय, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

Masik Shivratri 2025 Date Astro Remedies For Delaying in Marriage Shiv Puja For Marriage Issues
मई 2025 में मासिक शिवरात्रि की तिथि  - फोटो : adobe stock

मई 2025 में मासिक शिवरात्रि की तिथि 
पंचाग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 बजे आरंभ होगी और अगले दिन, यानी 26 मई को दोपहर 12:11 बजे समाप्त होगी। इसलिए मासिक शिवरात्रि का व्रत 25 मई को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए रात्रि 11:58 बजे से 12:38 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है।

Masik Shivratri 2025 Date Astro Remedies For Delaying in Marriage Shiv Puja For Marriage Issues
मंगल दोष निवारण के लिए उपाय - फोटो : adobe stock

मंगल दोष निवारण के लिए उपाय
यदि आप कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः स्नान करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इसके बाद गंगाजल में लाल पुष्प और लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। पूजा करते समय शिव मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय से मंगल दोष शांत होता है और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।

Raviwar Ke Upay: रविवार को जपें सूर्यदेव के 12 नाम, पाएं रोग, दरिद्रता और दुर्भाग्य से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivratri 2025 Date Astro Remedies For Delaying in Marriage Shiv Puja For Marriage Issues
मनचाहे जीवनसाथी के लिए पूजा विधि - फोटो : adobe stock

मनचाहे जीवनसाथी के लिए पूजा विधि
मनचाहा वर या वधु पाने की कामना रखने वाले युवक-युवतियों को मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही मन में अपना संकल्प लेते हुए कामना करें। अंत में आरती करें और भगवान को भोग अर्पित करें। धार्मिक विश्वास है कि इस उपाय से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2025 Date Astro Remedies For Delaying in Marriage Shiv Puja For Marriage Issues
मनचाहे जीवनसाथी के लिए पूजा विधि - फोटो : freepik
यदि विवाह में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन केसर और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती हैं और विवाह के योग बनने लगते हैं। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है जिनकी शादी लंबे समय से अटकी हुई है।
 

Somvati Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए जेष्ठ सोमवती अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप

Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed