फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Raviwar Ke Upay Suryadev Puja Vidhi Sunday Remedies for Surya Dev Blessings to Remove all Bad Luck in life

Raviwar Ke Upay: रविवार को जपें सूर्यदेव के 12 नाम, पाएं रोग, दरिद्रता और दुर्भाग्य से मुक्ति

Sun, 18 May 2025 11:30 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 May 2025 11:30 AM IST
सार

रविवार सूर्य देवता का दिन माना गया है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करते हुए यदि श्रद्धा से उनके बारह नामों का जाप किया जाए, तो यह संपूर्ण सप्ताह को शुभ, ऊर्जावान और फलदायी बना देता है।

विज्ञापन
Raviwar Ke Upay Suryadev Puja Vidhi Sunday Remedies for Surya Dev Blessings to Remove all Bad Luck in life
रविवार के उपाय: सूर्य को जल चढ़ाने से पाचन तंत्र और नेत्र रोगों में सुधार होता है। - फोटो : adobe stock

विस्तार

Raviwar Ke Upay: सनातन धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता कहा गया है। वे जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और आरोग्य के स्रोत हैं। वेदों से लेकर पुराणों तक सूर्य देव की स्तुति और उपासना के अनेक रूप मिलते हैं। ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ में उनके बारह दिव्य नामों का उल्लेख है, जिनके उच्चारण मात्र से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। विशेष रूप से रविवार को इन बारह नामों का जप करने का विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन


रविवार सूर्य देवता का दिन माना गया है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करते हुए यदि श्रद्धा से उनके बारह नामों का जाप किया जाए, तो यह संपूर्ण सप्ताह को शुभ, ऊर्जावान और फलदायी बना देता है। इससे रोग, दरिद्रता, दुर्भाग्य और ग्रह दोषों का नाश होता है।
विज्ञापन


सूर्यदेव के इन बारह नामों का अर्थ और उनसे प्राप्त होने वाले विशेष फल

1. ॐ मित्राय नमः
‘मित्र’ का अर्थ होता है मित्रता और सौहार्द का भाव। इस नाम का जाप करने से व्यक्ति के व्यवहार में मधुरता आती है, सामाजिक संबंध अच्छे बनते हैं और शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: रविवार को ज़रूर करें ये 6 उपाय , होगी आपकी हर परेशानी दूर

2. ॐ रवये नमः
रवि अर्थात प्रकाशदाता। इस नाम के स्मरण से मानसिक अंधकार दूर होता है, बुद्धि तेज होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

3. ॐ सूर्याय नमः
‘सूर्य’ का अर्थ है स्वप्रकाशित। इस नाम के जप से आत्मबल, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।

4. ॐ भानवे नमः
भानु का अर्थ है प्रकाशमान। इसका जाप करने से ज्ञान, विवेक और सत्य को पहचानने की शक्ति प्राप्त होती है।

5. ॐ खगाय नमः
खग अर्थात आकाश में विचरण करने वाला। इस नाम से व्यक्ति के विचार ऊंचे होते हैं, और बाधाओं से ऊपर उठने की शक्ति मिलती है।

6. ॐ पूष्णे नमः
‘पूषा’ का अर्थ है पोषण करने वाला। इस नाम का जाप आय, अन्न और समृद्धि की वृद्धि के लिए किया जाता है।

7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
हिरण्यगर्भ स्वर्णमयी चेतना का प्रतीक है। इसका जाप ध्यान और साधना में स्थिरता देता है तथा आध्यात्मिक विकास करता है।

Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान

8. ॐ मरीचये नमः
मरीचि अर्थात किरण। इस नाम का स्मरण शरीर को ऊर्जा, स्फूर्ति और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

9. ॐ आदित्याय नमः
आदित्य अदिति के पुत्र हैं। इस नाम से कुल-परिवार की रक्षा होती है, घर में शांति और समृद्धि आती है।

10. ॐ सवित्रे नमः
सविता सृजन का प्रतीक है। इसका जप रचनात्मकता, नई सोच और प्रेरणा के लिए किया जाता है।

11. ॐ अर्काय नमः
अर्क का अर्थ है पूजनीय तेजस्वी रूप। यह नाम विशेष रूप से रोग नाश और शरीर की दीप्ति के लिए उपयोगी है।

12. ॐ भास्कराय नमः
भास्कर अर्थात प्रकाश फैलाने वाला। इसका जाप सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त कराने वाला होता है।

रविवार को इन नामों का जप करने से सप्ताह भर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सूर्य देव की कृपा से जीवन में आरोग्य, समृद्धि और तेज का वास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed