फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में पानी पिलाने का क्या है धार्मिक महत्व, जानें क्यों किया जाता है जल दान

Thu, 22 May 2025 01:09 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 22 May 2025 01:09 PM IST
सार

ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाने पर अधिक जोर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाने का धार्मिक महत्व क्या है, क्यों इसे महा दान कहा गया है? 

विज्ञापन
Jyeshtha Month 2025 Jal Daan Significance Benefits Jal Daan Kyon Kia Jata Hai
nautapa - फोटो : adobe stock

Jyeshtha Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह 13 मई से आरंभ होकर 11 जून तक चलेगा। ज्येष्ठ माह को ग्रीष्म ऋतु का सबसे गर्म महीना माना जाता है। ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाने पर अधिक जोर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाने का धार्मिक महत्व क्या है, क्यों इसे महा दान कहा गया है? 



ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाना न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह धार्मिक रूप से भी अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है। इस दौरान समाज के अनेक हिस्सों में प्याऊ लगाए जाते हैं, जहां राहगीरों को शीतल जल पिलाया जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि इस कार्य से न केवल मनुष्य को तृप्ति मिलती है, बल्कि दानकर्ता को भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Morning Astro Tips: सूर्योदय से पहले महिलाएं जरूर करें ये उपाय, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल
Nautapa 2025: कब से शुरू होगा नौतपा ? जानें क्या है बढ़ती गर्मी का ज्योतिषीय संबंध

Jyeshtha Month 2025 Jal Daan Significance Benefits Jal Daan Kyon Kia Jata Hai
धार्मिक महत्व - फोटो : Freepik.com

धार्मिक महत्व
मान्यता है कि भीषण गर्मी में जल पिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और वे अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस पुण्य कार्य से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। सिर्फ पानी ही नहीं, मिट्टी के घड़े का दान भी ज्येष्ठ माह में विशेष महत्व रखता है। यह घड़ा गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराने का प्राकृतिक साधन होता है, और इसका दान लंबे समय तक लोगों को राहत देता है।
 

Jyeshtha Month 2025 Jal Daan Significance Benefits Jal Daan Kyon Kia Jata Hai
धार्मिक महत्व - फोटो : Freepik.com

ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले फलों जैसे कि आम, खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी का भी दान किया जाता है। मान्यता है कि इन फलों का दान जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Month 2025 Jal Daan Significance Benefits Jal Daan Kyon Kia Jata Hai
नौतपा और निर्जला एकादशी - फोटो : adobe stock
नौतपा और निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ माह में दो विशेष पर्व भी आते हैं, नौतपा और निर्जला एकादशी।
नौतपा- यह नौ दिनों की एक विशेष अवधि होती है जब सूर्य अपनी चरम स्थिति में होता है। इन दिनों में तप, संयम और जल सेवा का विशेष महत्व होता है।

 
विज्ञापन
Jyeshtha Month 2025 Jal Daan Significance Benefits Jal Daan Kyon Kia Jata Hai
निर्जला एकादशी - फोटो : adobe
निर्जला एकादशी- यह एकादशी व्रतों में सबसे कठिन मानी जाती है क्योंकि इसमें बिना जल ग्रहण किए उपवास किया जाता है। जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा से करता है, उसे वर्ष भर की सभी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है।
 

Nautapa Tips 2025: सूर्यदेव की कृपा से मिलेगा अपार धन, नौतपा 2025 में अपनाएं ये आसान उपाय

Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed