Nautapa 2025: ज्येष्ठ माह के वे 9 दिन जब गर्मी अपने चरम पर होती है, उन्हें नौतपा या नवतपा कहा जाता है। इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 से हो रही है और इसका समापन 3 जून 2025 को होगा। इस समय सूर्य रोहिणी नक्षत्र में स्थित होते हैं, जिससे उनकी किरणें प्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान अधिक हो जाता है। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार नौतपा के दौरान कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें करने से बचने की सलाह दी गई है। यह समय न केवल जलवायु की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होता है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी कुछ चीजों से परहेज करना बेहतर माना गया है।
{"_id":"682da02425a7d70c3e06d503","slug":"nautapa-2025-start-date-25-may-to-3-june-do-not-these-thing-during-nautapa-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर
Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
सार
शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार नौतपा के दौरान कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिन्हें करने से बचने की सलाह दी गई है। यह समय न केवल जलवायु की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होता है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी कुछ चीजों से परहेज करना बेहतर माना गया है।
विज्ञापन
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- फोटो : adobe stock
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- फोटो : adobe stock
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- नौतपा के दिनों में अधिक तेल मसाले वाला भोजन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तले-भुने और तीखे खाने से शरीर में गर्मी और असंतुलन बढ़ सकता है।
- आयुर्वेद और शास्त्रों में इस समय बैंगन के सेवन की भी मनाही है, क्योंकि यह शरीर में अधिक गर्मी पैदा कर सकता है।
- यह समय शरीर को हल्का और शुद्ध बनाए रखने का होता है। इसलिए मांसाहार से दूरी बनाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है।
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- फोटो : adobe stock
- इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ संस्कारों को करने से बचना चाहिए। यह समय मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।
- इस समय तेज गर्मी और आंधी-तूफान की संभावना रहती है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्राएं असुविधाजनक और असुरक्षित साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- फोटो : adobe stock
- तेज धूप बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए उन्हें दोपहर में घर के भीतर ही रखें और स्वयं भी इस समय आराम करें।
- शरीर को थकान और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए दोपहर के समय ज्यादा मेहनत वाला काम न करें।
Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें सबकुछ
Ravivar Ke Upay: रविवार को ज़रूर करें ये 6 उपाय , होगी आपकी हर परेशानी दूर
विज्ञापन
नौतपा के 9 दिनों में न करें ये काम
- फोटो : istock
- अगर इस दौरान कोई जरूरतमंद कुछ मांगने आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ दान जरूर करें।
- सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, सोना, माणिक्य, घी, केसर आदि का अनादर न करें। इन चीजों का सम्मान और दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।