Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह आरम्भ, जानें भगवान श्रीकृष्ण से इसका संबंध

Sat, 16 Nov 2024 06:59 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 06:59 AM IST
सार

Margashirsha Month Niyam: हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे हिंदी का 9वां महीना माना जाता है।

विज्ञापन
Margashirsha Month 2024 Date Time connection with Lord Krishna in Hindi
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। - फोटो : amar ujala

Margashirsha Month 2024: सनातन धर्म में साल के सभी बारह महीनों को विशेष महत्व दिया गया है। प्रत्येक माह किसी न किसी देवता को समर्पित है। हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे हिंदी का 9वां महीना माना जाता है।


इस माह शंख पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। यह महीना शुभ कार्य करने का भी महीना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह भगवान श्री कृष्ण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने भगवान कृष्ण की पूजा करने से मनुष्य जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा अगहन का महीना,  क्या है इसके नियम और महत्व 

Trending Videos
Margashirsha Month 2024 Date Time connection with Lord Krishna in Hindi
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मार्गशीर्ष तिथि 
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद पौष माह की शुरुआत होती है। इस वर्ष मार्गशीर्ष माह के पहले दिन वृश्चिक संक्रांति भी मनाई जाती है। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 

Margashirsha Month 2024 Date Time connection with Lord Krishna in Hindi
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। - फोटो : freepik

मार्गशीर्ष महीने का श्रीकृष्ण संबंध 

मार्गशीर्ष माह को भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में जप तप और ध्यान करने से सभी तरह के बिगड़े कार्य बन जाते हैं। इस महीने अगर आप कान्हा मंत्र का जाप करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं को मार्गशीर्ष बताया है। श्री कृष्ण कहते हैं-

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्। मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर 

अर्थात - मैं सामों में बृहत्साम, छन्दों में गायत्री, मासों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसन्त ऋतु मैं हूँ। इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण ने स्वंय को मार्गशीर्ष महीना बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Margashirsha Month 2024 Date Time connection with Lord Krishna in Hindi
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। - फोटो : freepik

मार्गशीर्ष माह में क्या करें

  • मार्गशीर्ष माह में विष्णुशास्त्र नाम, भागवत गीता और गजेंद्रमोक्ष का पाठ अवश्य करें। इससे पितरों को मोक्ष मिलता है और जीवन में खुशहाली भी आती है।
  • मार्गशीर्ष माह में एक शंख में पवित्र नदी का जल भरकर अपने पूजा स्थान पर रखें। 
  • मंत्र जाप करते हुए शंख को भगवान के ऊपर घुमाएं। फिर शंख से भरे पानी को घर के हर कोने में छिड़कें। इससे समृद्धि बढ़ती है। 
  • संतान प्राप्ति और सुखी जीवन जीने के लिए मार्गशीर्ष माह की सुबह और शाम भगवान कृष्ण की पूजा करें।
  • शास्त्रों के अनुसार यदि किसी की कुंडली में चंद्र दोष हो तो ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा से जुड़े उपाय करने से समस्या दूर हो सकती है। 
विज्ञापन
Margashirsha Month 2024 Date Time connection with Lord Krishna in Hindi
मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक रहेगा। - फोटो : freepik

मार्गशीर्ष माह के नियम 

  • मार्गशीर्ष माह में तामसिक भोजन न करें। 
  • यह महीना सर्दियों का चरम होता है, लेकिन ऐसे में आपको दही और जीरा जैसी ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। 
  • बुरे वचन शब्द न कहें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed