फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक जयंती के खास मौके पर इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Fri, 15 Nov 2024 06:21 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 15 Nov 2024 06:21 AM IST
सार

Happy Guru Nanak Jayanti 2024: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती है। 

विज्ञापन
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Images Quotes and status
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

Happy Guru Nanak Jayanti 2024: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती है। यह सिख धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण पर्व है, जो गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जी की 555 वीं जयंती मनाई जा रही है, जो सभी के लिए बेहद ही खास है। बता दें गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक है। उन्हें सिख समुदाय के पहले गुरु के रूप में भी पूजा जाता है। उनकी पहचान समाज सुधारक, कवि, देशभक्त और दार्शनिक के रूप में भी की जाती है। धार्मिक ग्रंथों में इसे 'गुरुपर्व' या 'प्रकाश पर्व' भी कहा जाता है। 



गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। इस दौरान कीर्तन, प्रवचन, पाठ व लंगर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं, जो रिश्तों को और मजबूत करता है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Images Quotes and status
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

सतगुरु सबके काज सवारे, हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Images Quotes and status
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Images Quotes and status
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes Images Quotes and status
Happy Guru Nanak Jayanti 2024 - फोटो : अमर उजाला

खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed