फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Vishnu: गुरुवार की शाम इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, वैवाहिक जीवन की समस्याएं होंगी दूर

Thu, 24 Apr 2025 11:22 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:22 AM IST
सार

Lord Vishnu: गुरुवार की शाम को विधि-विधान से भगवान विष्णु की उपासना करने से आर्थिक तंगी, व्यापार में हानि व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
Lord Vishnu Puja Vidhi On Thursday To Remove Marital Problem Vishnu Puja kese Karein
यदि कुंडली में गुरु मजबूत होता है, तो साधक के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति विवाह सुख के कारक ग्रह है। - फोटो : adobe

Lord Vishnu: हिंदू धर्म में गुरुवार की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान विष्णु की कृपा पाने का दिन है। मान्यता है कि गुरुवार को प्रभु की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी पापों से मुक्ति भी मिलती हैं। ज्योतिष में गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है। कहते हैं कि गुरुवार के दिन पूजा, पाठ, हवन, दान और अन्य शुभ कार्य करने से कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती हैं। यदि कुंडली में गुरु मजबूत होता है, तो साधक के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति विवाह सुख के कारक ग्रह है। ऐसे में गुरुवार की शाम को विधि-विधान से भगवान विष्णु की उपासना करने से आर्थिक तंगी, व्यापार में हानि व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है। आइए इस दिन की संपूर्ण पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

Lord Vishnu Puja Vidhi On Thursday To Remove Marital Problem Vishnu Puja kese Karein
गुरुवार की पूजा विधि - फोटो : freepik

गुरुवार की पूजा विधि

  • गुरुवार के दिन पूजा करने से पहले पीले रंग के साफ वस्त्र धारण कर लें।
  • इसके बाद अब पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • फिर पूजा स्थल पर श्री हरि विष्णु की मूर्ति को स्थापित करते हुए प्रभु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • पीली फूल माला और कुछ फूल चढ़ाएं।
  • अब प्रभु को अक्षत और केले का फल अर्पित करें।
  • फिर शुद्ध देसी घी का दीप जलाकर कुछ विष्णु जी के मंत्रों का जप करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ।
  • अंत में आरती करें।
  • यदि संभव हो, तो जरुरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।
Lord Vishnu Puja Vidhi On Thursday To Remove Marital Problem Vishnu Puja kese Karein
भगवान विष्णु की आरती - फोटो : adobe stock
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Vishnu Puja Vidhi On Thursday To Remove Marital Problem Vishnu Puja kese Karein
बृहस्पति देव की आरती - फोटो : freepik
बृहस्पति देव की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा। 
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी। 
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

श्री बृहस्पतिवार की आरती- ॐ जय बृहस्पति देवा-

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।
विज्ञापन
Lord Vishnu Puja Vidhi On Thursday To Remove Marital Problem Vishnu Puja kese Karein
Lord Vishnu - फोटो : adobe stock

विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed